Banda: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव बोले- जनता मोदी के झूठे वादों से ऊब चुकी...अब दिखाएगी सत्ता से बाहर का रास्ता

Banda: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव बोले- जनता मोदी के झूठे वादों से ऊब चुकी...अब दिखाएगी सत्ता से बाहर का रास्ता

बांदा, अमृत विचार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने इंडिया गठबंधन की समन्वय बैठक में केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि अब जनता मोदी के झूठे वादों से ऊब चुकी है और भाजपा को देश की सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना चुकी है। 

उन्होंने मोदी सरकार को किसानों और नौजवानों का विरोधी करार देते हुए कहा कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो कांग्रेस किसानों का कर्ज माफ करके राहत पहुंचाएगी, वहीं नौजवानों को रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। कहा कि सरकार बनते ही सेना में अग्निवीर योजना को रद्द करके नियमित भर्तियां शुरू की जाएंगी। उन्होंने समन्वय बैठक में राहुल गांधी का संदेश सुनाकर सभी को सामूहिक प्रयास करके इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को जिताकर संसद भेजने का आह्वान किया।

बांेदा  2

शहर के स्टेशन रोड स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय में मंगलवार को इंडिया गठबंधन की समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडेय ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकतंत्र बचाने और देश की एकता व अखंडता के लिए करीब चार हजार किमी भारत जोड़ो यात्रा और करीब 6700 किमी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल कर समूचे देश में एक अलख जगाई है। 

कहा कि यह चुनाव देश के संविधान, जनता के अधिकार, वंचितों के आरक्षण और बच्चों के भविष्य को बचाने का चुनाव है। उन्होंने मोदी सरकार को निशाने में लेते हुए कहा कि भाजपा की सरकार केवल दो उद्याेगपतियों के लिए काम कर रही है। कहा कि देश की जनता अब भाजपा का काला सच जान चुकी है और मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। 

उन्हाेंने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच पहुंचने और चुनाव में जी जान से जुटकर गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताने का आह्वान किया। कहा कि देश में सरकार बनते ही कांग्रेस किसानों का कर्ज माफ करने और सेना में अग्निवीर योजना को तत्काल रद्द करने का काम करेगी। ताकि किसान और युवा सुरक्षित हो सकें। 

बैठक को इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार कृष्णा पटेल समेत प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल राय, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी, प्रदेश महासचिव अभिमन्यु सिंह, अंशू तिवारी, जेपी पांडेय, जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह, सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा, सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव नीलम गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। 

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी संजय द्विवेदी दनादन, केशव पाल, मुमताज अली, बी.लाल, लक्ष्मीकांत मिश्रा, असद अल्वी, आदित्य सिंह, मो.इदरीस, अशरफ उल्ला पप्पूरम्पा, राजेश गुप्ता पप्पू, सपा नगर महासचिव पुरुषोत्तम गुप्ता, शमीम बांदवी, इंद्रजीत यादव, आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष हनुमान राजपूत समेत गठबंधन के घटक दलों के तमाम नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- Kanpur: घाटमपुर में मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर कल रहेगा रूट डायवर्जन; यहां पढ़ें कहां से निकाले वाहन

 

ताजा समाचार

बहराइच: मतदान के बाद स्टार्स के साथ लें सेल्फी
Kanpur: एनआरआई सिटी में बिजली समस्या पर धरना-प्रदर्शन, लोगों ने स्काई बंगले का काम रुकवाया, बिल्डर पर लगा गबन का आरोप
पीलीभीत: तेंदुए के बच्चे के कुएं में गिरने की सूचना पर दौड़े वनकर्मी, झांककर देखा तो उड़ गए होश...जानें पूरा मामला
गोंडा और कैसरगंज में मतदान कल, 37.47 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
Kanpur: बड़ौदा यूपी बैंक में लगी आग, कागजात व सामान जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने पर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा सुनिश्चित किया जाएगा: CM केजरीवाल