प्रयागराज: नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए किन्नरों ने किया विघ्नेश्वर महायज्ञ

प्रयागराज: नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए किन्नरों ने किया विघ्नेश्वर महायज्ञ

प्रयागराज, अमृत विचार। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से देश की कमान कंपनी के लिए लोगों ने अपने-अपने तरीके से  प्रार्थना शुरू करती है बुधवार को प्रयागराज में भी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कौशल्या नंदन गिरी, टीना मां ने विघ्नेश्वर महायज्ञ का आयोजन किया।इस दौरान अग्नि कुंड में हवन की आहुति दी गयी।

पूरे विधि विधान और मन्त्रोउच्चार के बीच यज्ञ सपन्न हुआ। पूरा प्रयागराज स्वाहा की धुन से गुंजायमान हो उठा। हवन से वातावरण शुद्ध हो गया। लोकसभा चुनाव में नरेंद मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी उर्फ़ टीना मां ने बुधवार को विशाल विघ्नेश्वर महायज्ञ का आयोजन किया।

इस मौके पर किन्नर अखाड़े  के साथ तमाम लोगों ने भागीदारी की। अग्नि कुंड में हवन की आहुति दी गयी। पूरे विधि विधान और मन्त्रोच्चार के बीच यज्ञ सपन्न हुआ। यज्ञ के दौरान स्वाहा की धुन से पूरा प्रयागराज गुंजायमान हो उठा।

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर ने कहा कि अबकी बार मोदी सरकार 400 पार करने जा रही है। हवन यज्ञ के माध्यम से मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए किन्नरों ने उनको आशीर्वाद दिया है। इस बार नरेंद्र मोदी को फिर से जनता चाहती है कि वह प्रधानमंत्री बने और देश की कमान को संभालते हुए देश को विकास के पथ पर ले जाये।

ये भी पढ़े :राष्ट्रपति मुर्मू का अयोध्या दौरा आज, रामलला का करेंगी दर्शन, सरयू आरती में भी होंगी शामिल, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त