Lok Sabha Election 2024: बांदा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- अयोध्या के बाद अब मथुरा में बजेगी भगवान कृष्ण की बांसुरी

बांदा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रैली को संबोधित किया

Lok Sabha Election 2024: बांदा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- अयोध्या के बाद अब मथुरा में बजेगी भगवान कृष्ण की बांसुरी

बांदा, अमृत विचार। नामांकन जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि यह चुनाव धर्म और अधर्म के बीच है। अयोध्या में राम मंदिर में रामलला विराजमान हो चुके हैं और अब मथुरा में भगवान कृष्ण की बांसुरी बजेगी। मोदी सरकार ने प्यासे बुंदेलखंड में शुद्ध पीने का पानी घर घर पहुंचाया है। अब बारी आप लोगों की है तीसरी बार भाजपा सरकार बनाकर मोदी जी के हाथों को मजबूत करें।

जीआईसी परिसर में बांदा चित्रकूट से भाजपा प्रत्याशी आरके पटेल की नामांकन जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक विपक्ष पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव राम भक्त और राम भक्तो पर गोलियां चलाने वालो के बीच में हो रहा है। राम भक्तो पर गोलियां चलवाने का काम समाजवादियों ने किया था। 
Brajesh Pathak 1 (2)

आज़ उनको जवाब देने का समय है। उन्होंने मोदी सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि 2014 से 2024 तक भाजपा ने गरीब कल्याण योजना के जरिए गरीबों को पक्का मकान देने का काम किया। भाजपा के द्वारा जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर जल पहुंचाने का काम किया जा रहा है। 

मूलभूत सुविधाओं को बेहतर से बेहतर बनाने का काम हमारी सरकार कर रही है। मोदी सरकार ने पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों को घर में घुसकर मारने का काम किया। पाकिस्तान से अभिनंदन को सकुशल वापस लाने का काम किया। आज भारत का तिरंगा झंडा देखकर दो देशों के बीच चल रहा युद्ध रुक जाता है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश सरकार ने माफियाओं को मिट्टी में मिलाने का काम किया है।

Brajesh Pathak 2 (2)

समाजवादी पार्टी ने सिर्फ लूटने का काम किया है। जनसभा   को प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान और रामकेश निषाद सहित सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, आरके पटेल, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने की। संचालन जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित ने किया।

ये भी पढ़ें- Chitrakoot: दो मासूम बेटों के साथ कुएं में कूदी मां...तीनों की मौत, गृह कलह के चलते आत्महत्या की बात आ रही सामने