लखनऊ: BJP प्रत्याशी जयवीर सिंह को मिली Y+ श्रेणी की सुरक्षा, मैनपुरी से लड़ रहे हैं चुनाव   

लखनऊ: BJP प्रत्याशी जयवीर सिंह को मिली Y+ श्रेणी की सुरक्षा, मैनपुरी से लड़ रहे हैं चुनाव   

लखनऊ/मैनपुरी, अमृत विचार। यूपी की हॉट सीट कही जाने वाली मैनपुरी लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह को केन्द्र सरकार ने Y+ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है। अब जयवीर सिंह की सुरक्षा में पैरामिलिट्री के जवान मौजूद रहेंगे। बता दें कि मैनपुरी में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव मैदान में हैं।  

जयवीर सिंह 2022 के विधानसभा चुनावों में मैनपुरी विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बनाए गए थे। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर ग्राम प्रधान के रूप में शुरू किया था। 2002 में वह पहली बार मैनपुरी जिले की घिघोर सीट से चुनकर विधानसभा पहुंचे थे। 2003 में उन्होंने प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 2007 में बनी बसपा सरकार में भी वह स्वतंत्र प्रभार के मंत्री रहे। उन्हें 2012 और 2018 में विधान परिषद का सदस्य भी बनाया गया। 

ये भी पढ़ें -लोकसभा चुनाव के बीच Congress को बड़ा झटका, दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष से अरविंदर का इस्तीफा

ताजा समाचार