लखीमपुर-खीरी: नगर पालिका पहुंचे विहिप पदाधिकारी, मची अफरा-तफरी

लखीमपुर-खीरी: नगर पालिका पहुंचे विहिप पदाधिकारी, मची अफरा-तफरी

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। विहिप जिलाध्यक्ष मंगलवार को अपने कई साथियों के साथ नगर पालिका पहुंचकर ईओ के चैंबर में घुस गए। बताते हैं ऑफिस के बाहर मौजूद कर्मचारियों ने अन्य लोगों को रोकने का प्रयास किया इस पर विवाद होने लगा। इसके बाद सभी पदाधिकारी जबरन ईओ चैंबर में घुस गए। इस मामले को लेकर लोगों में तमाम तरह के कयास लगाए जाने लगे। 

अनहोनी होने की आशंका को लेकर पालिका स्टाफ का ईओ ऑफिस की घेराबंदी किए रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में ईओ और विहिप जिलाध्यक्ष के बीच वार्ता हुई। तब जाकर मामला शांत हुआ। नगर पालिका प्रशासन मेला मैदान में बोरिंग करवा रहा है। जहां पर बोरिंग हुई है मेला मैदान के सर्वराकार उसे अपनी बता रहे हैं। 

हालांकि बोरिंग की शुरुआत होने पर भी मेला मैदान के सर्वराकार एवं विहिप जिलाध्यक्ष विपुल सेठ और पालिका प्रशासन के बीच विवाद हुआ था। जो अब तक शांत नहीं हुआ है। बताते हैं कि मंगलवार को इस संबंध में वार्ता करने के लिए विहिप जिलाध्यक्ष अपने कई साथियों के साथ पालिका पहुंचकर सभी लोग ईओ के चैंबर में जबरन घुसने का प्रयास करने लगे। 

इस पर ड्यूटी पर तैनात पालिका कमिर्यों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिस पर विवाद होने लगा। आरोप है कि विहिप जिलाध्यक्ष ने पालिका कर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई पर उतारू हो गए। सभी लोगों के ईओ चैंबर में घुसने की सूचना से पालिका स्टाफ आक्रोशित हो उठा। अनहोनी की आशंका के चलते सभी कर्मचारी अपना पटल छोड़कर ईओ कार्यालय की घेराबंदी किए। पुलिस पहुंचने के बाद मामले का पटाक्षेप हुआ। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

मेला मैदान में बोरिंग हुई थी। वहां पर नगर पालिका की सिर्फ मशीन खड़ी है। जबकि वहां पर काम कुछ भी नहीं हो रहा है। विपुल सेठ का कहना है स्टे होने के बाद भी मशीन से वहां पर काम कराया जा रहा है। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। मशीन हटाए जाने के लिए आए थे। जिसे हटवा दिया जाएगा।-संजय कुमार, ईओ नगर पालिका लखीमपुर

पालिका प्रशासन अपनी जमीन की बजाय हमारी जगह पर बोरिंग करवा रहा है। मामला कोर्ट में है और स्टे भी हो चुका है। इसके बावजूद मशीन से काम कराया जा रहा था। इस संबंध में बात करने के लिए ईओ फोन तक नहीं उठा रहे थे। इसलिए उनसे वार्ता करने और स्टे कॉपी देने के लिए नगर पालिका गया था। इस पर ईओ ने पुलिस बुला ली। अभ्रदता का जो आरोप लगा रहे हैं वह पूरी तरह से गलत है।-विपुल सेठ, जिलाध्यक्ष विहिप एवं सर्वराकार मेला मैदान

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: गैस सिलेंडर में लगी आग, झुलसने से महिला की मौत

 

ताजा समाचार

महिला निदेशक ने लगाया डॉक्टर पर मारपीट का आरोप
अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कांग्रेस सदस्य अरुण रेड्डी  गिरफ्तार
बांदा-चित्रकूट लोकसभा: आखिरी दिन एक दर्जन ने ठोंकी दावेदारी, अब तक इतने उम्मीदवारों ने कराया नामांकन...
लोकसभा चुनाव 2024 : भाजपा मोर्चों के सम्मेलनों से विचारधारा,अंत्योदय, विश्व बंधुत्व, सर्वधर्म समभाव का दे रही संदेश
बरेली: मंडल कमांडेंट पर होमगार्ड का गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री से शिकायत कर कार्रवाई की मांग
Kanpur: शहर में किन जगहों से होकर गुजरेगा पीएम मोदी का रोड शो और क्या होगी टाइमिंग?...यहां जानें सब कुछ