संभल : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता की हुई मौत, पुत्र घायल

संभल : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता की हुई मौत, पुत्र घायल

संभल/ रजपुरा/अमृत विचार। धनारी थाना क्षेत्र के धनारी भिरावटी लिंक मार्ग राधा स्वामी सत्संग के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई। जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। 

थाना धनारी क्षेत्र के गांव श्यामपुर निवासी राजू पुत्र भूप सिंह अपने 10 वर्षीय बेटे अर्जुन के साथ बाइक से रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव दीपपुर डांडा शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वह धनारी थाना क्षेत्र के धनारी भिरावटी लिंक मार्ग पर राधा स्वामी सत्संग के समीप पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

इस हादसे में राजू पुत्र भूप सिंह उम्र करीब 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा में भर्ती कराया। जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें : संभल : हत्या के मामले में दोषी को आजीवन कारावास, अदालत ने 25 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया

ताजा समाचार

हरियाणा: नूंह में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस में आग लगने से आठ लोगों की जिंदा जलकर मौत, कई झुलसे
ओडिशा में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाना हमारा परम लक्ष्य: CM भजनलाल
CM स्टालिन ने सिब्बल को बार एसोसिशएन का अध्यक्ष चुने जाने पर दी बधाई, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कही ये बात...
18 मई का इतिहास: आज ही के दिन ‘स्माइलिंग बुद्धा’ ने भारत को परमाणु संपन्न देशों की कतार में किया था खड़ा, जानें प्रमुख घटनाएं
अब बरेली के इस गांव में ले पाएंगे छुट्टियों का मजा! बनेगा ईको टूरिज्म विलेज...मिलेंगी ये सुविधाएं
Bareilly News: जागरूकता से जीती मंडल के 69 गांवों में टीबी से जंग