रामपुर: 17.31 लाख मतदाता आज लिखेंगे छह प्रत्याशियों के भाग्य की इबारत

रामपुर: 17.31 लाख मतदाता आज लिखेंगे छह प्रत्याशियों के भाग्य की इबारत

रामपुर, अमृत विचार। वीआईपी सीट रामपुर जनपद में लोकसभा चुनाव 2024 में छह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1731836 मतदाता आज करेंगे। जिले के 1071 मतदान केंद्रों पर सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। शहरी क्षेत्र में 165 और ग्रामीण क्षेत्र में 906 मतदान केंद्र हैं। जिसमें 775 क्रिटीकल मतदान केंद्र और 310 मतदेय स्थल हैं। 915998 पुरुष और 815678 महिला के अलावा 160 थर्ड जेंडर मतदाता है।

जिला निर्वाचन अधिकारी जोगिन्दर सिंह ने बताया कि 3578 ईवीएम लगाई गई हैं जबकि, 888 रिजर्व में रखी गई हैं। 2223 वीवी पेट लगाई गई हैं। चुनाव में 400 हैवी वाहन और 300 लाइट वाहन लगाए गए हैं। बताया कि जनपद में 17 लाख 31 हजार 836 कुल मतदाता हैं। जिसमें 815678 महिला और 915958 पुरुष मतदाता हैं जबकि, 1601 थर्ड जेंडर हैं। कुल 1071 मतदान केंद्र हैं 130 बूथ पर अलग से फोटोग्राफी कराई जाएगी।  

बताया कि मतदाता मतदेय स्थल के भीतर मोबाइल फोन लेकर नहीं जाएं। मतदान स्थल से दो सौ मीटर पर पार्टियां अपना बस्ता लगा सकती हैं  लोग किसी तरह की फर्जी वोटिंग से बचें और किसी के प्रलोभन में नहीं आएं। चुनाव में 36497 मतदाता पहली बार वोट करेंगे। चुनाव में 152 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 25 जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। 

नगर पालिका और नगर पंचायतों में पिंक बूथ, युवाओं के लिए बूथ बनवाए गए हैं। दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था मतदान केंद्र पर रहेगी। पोलिंग पार्टियां 19 अप्रैल की शाम से डूंगरपुर स्थित नवीन मंडी स्थल पर पहुंचेंगी और ईवीएम को नवीन मंडी स्थल में बने स्ट्रांग रूम में रखवाया जाएगा और चार जून को नवीन मंडल स्थल में मतगणना होगी।  

 लोकसभा उप निर्वाचन-2022 के लिए प्रत्याशी और उनके चुनाव चिंह
प्रत्याशी का नाम- पार्टी- चुनाव चिंह
1. घनश्याम सिंह लोधी-भारतीय जनता पार्टी- कमल
2. मोहिबुल्लाह नदवी-समाजवादी पार्टी- साइकिल
3. जीशान खां - बहुजन समाजपार्टी- हाथी
4. महमूद पराचा- निर्दलीय- रबर की मुहर
5-अरशद वारसी- डेमोक्रेटिक पार्टी- क्रेन
6-शिव प्रसाद- निर्दलीय- बल्ला

 लोकसभा उपचुनाव के लिए तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 19 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। शाम 6 बजे पोलिंग पार्टियां डूंगरपुर स्थित नवीन मंडी स्थल पर पहुंचेंगी और ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखवाया जाएगा।-जोगिन्दर सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी

12- घनश्याम सिंह लोधी
13- मोहिब्बुल्लाह नदवी
14- जीशान खां
15- महमूद प्राचा
16- अरशद वारसी
17- शिव प्रसाद

ये भी पढे़ं- रामपुर: रजा लाइब्रेरी में रामनवमी पर लगी विभिन्न भाषाओं की रामायणों की प्रदर्शनी

 

ताजा समाचार