बदायूं: बिजली कटौती से किसान परेशान, सूख रही मक्का-मेंथा की फसल

बदायूं: बिजली कटौती से किसान परेशान, सूख रही मक्का-मेंथा की फसल

बदायूं, अमृत विचार: देहात इलाकों में बिजली कटौती होने से किसानों की फसलें सूखने लगी हैं। कई दिनों से एक फेस में बिजली दी जा रही है। जिससे ट्यूवबैल नहीं चल पा रहे हैं। जिससे मक्का और मैंथा की फसलों को नुकसान हो रहा है।

देहात इलाकों में बिजली सप्लाई नियमित नहीं दी जा रही है। सुबह आठ बजे दी जाने वाली बिजली सप्लाई सुबह नौ बजे दी जाती है और कुछ देर बाद ही बिजली गुल हो जाती है। यही स्थिति ट्यूबवैलों को दी जाने वाली बिजली की है। ट्यूबवैलों को जो सप्लाई दी जाती है। वह भी दिन में करीब चार घंटे गायब रहती है। 

विकास क्षेत्र जगत क्षेत्र के गांव रूपापुर के ग्रामीणों का कहना है कि करीब चार दिन से दिन में ट्यूबवैलों पर एक फेस पर बिजली आ रही है। जिससे खेतों में खड़ी मक्का और मैंथा की सिचाई न हो पाने से फसलें सूख रहीं हैं। शेड्यूल के हिसाब से सुबह आठ बजे बिजली सप्लाई दी जानी चाहिए। जो अब कई दिनों से नौ बजे आ रही है। 

बिजली आने के कुछ देर बाद ही सप्लाई ठप हो जाती है। जो करीब एक बजे आती है तो मात्र एक फेस में बिजली होती है। जिससे दूसरे फेस के ट्यूबवैल नहीं चल पा रहे हैं। इन दिनों खेतों में मक्का और मैंथा की फसलें खड़ी हैं। जिनमें हर सप्ताह पानी लगाया जाता है। जो बिजली न आने से सूखने लगी हैं। किसानों की मांग के बाद भी महकमा सुनने को तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: तमंचे के बल पर परिवार को बंधक बनाकर तीन लाख की डकैती, बदमाश जेवर और नगदी लूटकर फरार

ताजा समाचार

यूपी की इस सीट किशोर ने किया सात-आठ बार फर्जी मतदान, अब चुनाव आयोग ने लिया यह फैसला
सभी धर्मों के साथ समान व्यवहार की महत्ता पर भारत, अन्य देशों के साथ बातचीत कर रहे हैं : अमेरिका
'NDA के प्रति जन समर्थन और भी मजबूत होता जा रहा है', पीएम मोदी का दावा 
सलमान खान को अपना बेस्ट फ्रेंड मानते हैं संजय लीला भंसाली, बोले- हर 3 से 5 महीने में कॉल करते हैं... 
अयोध्या: नहीं रहे पूर्व प्राचार्य शिक्षाविद राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सुधांशु मिश्र, डॉ मुरली मनोहर जोशी के साथ की थी उच्चस्तरीय पढ़ाई
घरेलू बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 73,850 के नीचे फिसला