लखीमपुर-खीरी: ग्रामीणों ने परिजनों के साथ चौराहा किया जाम, एएसपी ने संभाला मोर्चा

लखीमपुर-खीरी: ग्रामीणों ने परिजनों के साथ चौराहा किया जाम, एएसपी ने संभाला मोर्चा

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। पुलिस हिरासत में थाना मितौली क्षेत्र के गांव पकरिया जलालपुर निवासी आशाराम की मौत से आक्रोशित परिजनों ने पुलिस की तमाम कोशिशों को  नाकाम कर दिया और कस्ता चौराहा पर जाम लगाकर पुलिस के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मौके पर मौजूद एएसपी नैपाल सिंह ने खुद मोर्चा संभाला और लोगों को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। 

जिला अस्पताल से शव गांव पहुंचने के बाद से ही लोगों में जबरदस्त आक्रोश था। पुलिस की तमाम कोशिशें असफल रहीं। आक्रोशित लोगों और पुलिस के बीच कई बार तीखी नोक झोंक भी हुई। करीब पांच घंटे तक चली बातचीत के बाद भी जब कोई हल नहीं निकला तो बड़ी संख्या में लोग परिजनों के साथ कस्ता चौराहा की तरफ कूच कर दिया। 

इस दौरान जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो ग्रामीणों के बीच धक्कामुककी भी हुई। ग्रामीणों ने कस्ता चौराहा पर पहुंच कर जाम लगा दिया। मौके पर मौजूद एएसपी नैपाल सिंह ने मोर्चा संभाल रखा है। वह जाम खुलवाने की कोशिश कर रहे हैं। 

परिजन बोले, पिटाई कर लगाया गया करंट 
लखीमपुर खीरी। मृतक आशाराम के परिवार वालों ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने आशाराम के साथ काफी बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया। उसे पहले पट्टों से पीटा गया। यहां तक बिजली का करंट भी लगाया गया। इससे आशाराम की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। पुलिस जब आशाराम को पकड़ कर घर से पूछताछ के लिए लाई थी। तब वह पूरी तरह से स्वस्थ्य था। पुलिस की पिटाई और करंट लगाने से ही आशाराम की मौत हुई है।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पर अड़े परिजन, शव सड़क पर रखकर जाम लगाने की कोशिश

 

 

ताजा समाचार

रांची में दूसरे दिन भी कई नए ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी, ठेकेदार के यहां करोड़ों नकदी बरामद
जौनपुर: जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार
बहराइच: खाली मैदान में खड़ी स्कॉर्पिओ जली, पुलिस करेगी जांच  
T20 World Cup 2024 : युवराज सिंह का मानना- दबाव में अच्छे फैसले लेता हैं रोहित शर्मा, उसकी मौजूदगी टी20 विश्व कप में अहम
Kanpur: भोजपुरी लोक गायिका अक्षरा सिंह आज शहर में करेंगी रोड शो; भाजपा के लिए मांगेगी वोट
जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत.., सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, कहा- कांग्रेस-सपा का चरित्र राम और राष्ट्र विरोधी