सीतापुर की चुनावी सभा में बोले सीएम योगी-नैमिषारण्य की धरा से पूरे देश में जा रहा भाजपा सरकार ही चाहिए का सन्देश 

सीतापुर की चुनावी सभा में बोले सीएम योगी-नैमिषारण्य की धरा से पूरे देश में जा रहा भाजपा सरकार ही चाहिए का सन्देश 

सीतापुर, अमृत विचार। अब से कुछ देर पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहाँ एक बड़ी चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने विपक्ष को लेकर कई बड़े हमले किये। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस, सपा और इंडी गठबंधन देश की समस्या है, एक बीमारी है। इस बीमारी को जितनी जल्दी दूर कर देंगे, उतनी जल्दी भारत, 'विकसित भारत' बन जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि नैमिषारण्य की पावन धरा से आज यह संदेश पूरे देश में जा रहा है कि सनातन संस्कृति का उत्थान एवं आस्था का सम्मान करने वाली भाजपा सरकार ही चाहिए।

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी को लेकर करारा प्रहार किया। ये राम भक्तों पर गोलियां चलाते हैं और आतंकवादियों की आरती उतारते हैं। उन्होंने कहा कि वोट की ताकत दिखा दीजिए और इनको इनकी औकात में ला दीजिए। उन्होंने कहा कि यह साहस केवल नैमिषारण्य की धरती दे सकती है, बीते 10 वर्षों में नए भारत का उदय हुआ है। इसलिए जनता फिर एक बार मोदी सरकार के साथ है। उन्होंने कहा कि मिश्रिख लोक सभा क्षेत्र की जनता ने संकल्प ले लिया है- 'फिर एक बार, मोदी सरकार।'

सीम योगी ने कहा कि विपक्ष का विनाश करीब है इसलिए उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। सीएम ने कहा कि विपक्ष राम और कृष्ण को नकार रहा है जबकि इसके अकाट्य साक्ष्य मौजूद हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ जिले की मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र में मिश्रिख लोकसभा सीट से प्रत्याशी सांसद अशोक रावत के समर्थन में मेला मैदान में आयोजित जनसभा में जनता से लगातार भाजपा सरकार को केंद्र में स्थापित करने की अपील करते रहे। 

6 - 2024-05-07T150350.855

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह फैशन सा बन गया है। भारत की सनातन संस्कृति को गाली देने की, भारत की ईश्वरीय सत्ता को चुनौती देने की, प्रभु राम और प्रभु कृष्ण की अस्तित्व को चुनौती देने की। सीएम ने कहा इन विरोधियों के लिए तो मैं  केवल यही कहूंगा की विनाश काले विपरीत बुद्धि। जब किसी की बुद्धि विपरीत होती है तो प्रभु सत्ता को चुनौती देता है। सनातन धर्म को गाली देता है,और आपकी आस्था के साथ खिलवाड़ करता है।

उन्होंने कहा कि इन्हें नहीं मालूम यह हिंदुस्तान हैं। यहां की ऋषि परम्परा केवल यज्ञ हवन तक ही अपने आपको सीमित नही करती थी। सीएम योगी ने कहा कि अपना व्यक्तिगत आध्यात्मिक साधना तक की सीमित नही रहती थी। शांति काल रहा है तो शास्त्र का चिंतन करता रहा है और विपत्ति काल रहा है तो शस्त्र का संधान भी करता रहा है। उन्होंने कहा कि शास्त्र और शस्त्र की भूमिका बेहतरीन समन्वय है हमारा नैमिषारण्य।

नैमिषारण्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सीएम ने कहा कि नैमिषारण्य के ऋषियों की अस्थियों ने भी देवताओं के लिए शस्त्र का संधान बनाने का काम किया था। तो यह सनातन विरोधी, यह प्रभु राम प्रभु श्री कृष्ण के सत्ता को चुनौती देने वाले कहां ठहर पाएंगे। आप अपनी हार को सुनिश्चित देखकर के यह फिर से राम के अस्तित्व को चुनौती देने लग गए हैं। जनता से सवाल पूछते हुए सीएम ने पूछा कि क्या आप इसको स्वीकार करेंगे क्या प्रभु राम के अस्तित्व को चुनौती देने वालों को स्वीकार करेगा क्या भारत।

ये भी पढ़ें -Lok Sabha Elections 2024: यूपी की 10 सीट पर दोपहर 1 बजे तक 38.12 प्रतिशत हुआ मतदान, संभल में 42.97 तो बरेली में 34.93 प्रतिशत हुई वोटिंग