बड़ी उपलब्धि : संभल परिवहन विभाग मंडल में अव्वल, प्रदेश में तीसरा स्थान

संसाधनों के अभाव से जूझते जनपद ने कर दिखाया, 78.44 करोड़ के सापेक्ष 66.75 करोड़ रुपये का राजस्व किया प्राप्त

बड़ी उपलब्धि : संभल परिवहन विभाग मंडल में अव्वल, प्रदेश में तीसरा स्थान

संभल, अमृत विचार। अधिकारियों की मेहनत का ही नतीजा रहा कि परिवहन विभाग संभल ने गुजरे वित्तीय वर्ष में मंडल ही नहीं बल्कि प्रदेश में भी छाप छोड़ी। परिवहन विभाग ने लक्ष्य के सापेक्ष 85.10 प्रतिशत राजस्व प्राप्ति करते हुए उत्तर प्रदेश में तीसरा और मुरादाबाद मंडल में पहला स्थान प्राप्त किया है। जिसे लेकर महकमे के आला अधिकारियों ने भी स्थानीय अफसरों का उत्साहवर्धन किया है।

संभल परिवहन विभाग पर नजर घुमाई जाए तो एआरटीओ प्रशासन डॉ.प्रवेश कुमार सरोज और एआरटीओ प्रवर्तन अम्बरीश कुमार की बीते साल यहां तैनाती रही। अम्बरीश कुमार का शासन स्तर से बदायूं तबादला हो गया तो बरेली से जेपी गुप्ता को उनके स्थान पर यहां भेजा गया लेकिन उन्होंने ज्वाईन नहीं किया। करीब छह महीने तक एआरटीओ प्रशासन डा. पीके सरोज पर ही एआरटीओ प्रवर्तन का अतिरिक्त कार्यभार रहा। उन्होंने कार्यालय का कामकाज संभालने के साथ ही प्रवर्तन का कार्य भी कराया। बाद में एआरटीओ प्रवर्तन जेपी गुप्ता ने भी कार्यभार ग्रहण कर लिया था।

अधिकारियों की मेहनत का नतीजा यह रहा कि गुजरे वित्तीय वर्ष में परिवहन विभाग ने मंडल के साथ-साथ प्रदेश में भी परचम लहराया। एआरटीओ प्रशासन डॉ.प्रवेश कुमार सरोज ने बताया कि शासन से 78.44 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य मिला था जबकि 66.75 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त कर लिया गया। लक्ष्य के सापेक्ष 85.10 प्रतिशत राजस्व प्राप्त हुआ। इस तरह संभल परिवहन विभाग राजस्व प्राप्ति में मुरादाबाद मंडल में पहला स्थान पर रहा। अमरोहा ने दूसरा और रामपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं संभल परिवहन विभाग को प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

लगातार मेहनत के चलते संभल को प्रदेश में तीसरा और मुरादाबाद मंडल में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। पूरी मेहनत और लगन के साथ काम किया गया है, जिसके चलते ही संभल के खाते में यह उपलब्धि आई है।-डॉ.प्रवेश कुमार सरोज, एआरटीओ प्रशासन

ये भी पढ़ें : संभल : लोकसभा चुनाव के लिए आज से नामांकन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

ताजा समाचार

Kanpur: जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, ट्यूबवेल की रखवाली करते समय हुआ हादसा
बहराइच: मतदान के बाद स्टार्स के साथ लें सेल्फी
Kanpur: एनआरआई सिटी में बिजली समस्या पर धरना-प्रदर्शन, लोगों ने स्काई बंगले का काम रुकवाया, बिल्डर पर लगा गबन का आरोप
पीलीभीत: तेंदुए के बच्चे के कुएं में गिरने की सूचना पर दौड़े वनकर्मी, झांककर देखा तो उड़ गए होश...जानें पूरा मामला
गोंडा और कैसरगंज में मतदान कल, 37.47 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
Kanpur: बड़ौदा यूपी बैंक में लगी आग, कागजात व सामान जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू