जानें Samsung Galaxy Tab S6 Lite की क्या होंगीं खूबियां?

जानें Samsung Galaxy Tab S6 Lite की क्या होंगीं खूबियां?

Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024) की कुछ ही दिनों में लांचिंग कर दी जाएगी। लेकिन इससे पहले ही Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024) की कई खूबियां सामने आ रही हैं कंपनी की और से इसका सपोर्ट पेज भी लाइव कर दिया गया है।

gsmarena_001

किस रंग का दिखेगा Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024)
कंपनी की और से इसका सपोर्ट पेज से भी ये जानकारी सामने आई है कि टैबलेट का रंग Chiffon Pink और Oxford Gray रंग में होगा। इसमें 10.4 इंच का LCD डिस्प्ले देखने को मिलेगा इसमें Exynos 1280 चिपसेट होगा। 

जानें Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024) के बारे में 
Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024) के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो अनुमानित रूप से टैबलेट में Exynos 1280 SoC देखने को मिल सकता है। इसमें 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज होगी। इसमें 7,040mAh बैटरी देखने को मिल सकती है जिसके साथ में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। यह डिवाइस S Pen stylus के साथ आ सकता है। Android 14 के साथ यह One UI 6 ओएस पर रन करेगा। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Bluetooth 5.3, डुअल बैंड Wi-Fi, 2G GSM, 3G UMTS, और 4G LTE का सपोर्ट होगा। 

18291-tab-bgr

कितने मेगापिक्सल का होगा कैमरा 
इसमें रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा बताया गया है जबकि फ्रंट में वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी 5 मेगापिक्सल कैमरे होंगें   ।

कितनी कीमत में खरीद सकते हैं 
Wi-Fi Only मॉडल का 4/64GB वेरिएंट EUR 429 (लगभग 38,500 रुपये) में जबकि 4/128GB वेरिएंट EUR 489 (लगभग 43,900 रुपये) होगी। LTE मॉडल का 4/64GB वेरिएंट EUR 459 (लगभग 41,000 रुपये) जबकि 4/128GB वेरिएंट EUR 519 (46,500 रुपये) होगी। 

ये भी पढ़ें-Airtel और Jio का 5G Phone अब इतने में! जानें कीमत