सांसद ने पांच करोड़ की निर्माण परियाजेनाओं का किया शिलान्यास, कहा- क्षेत्र के विकास का पैमाना होती हैं सड़कें

सांसद ने पांच करोड़ की निर्माण परियाजेनाओं का किया शिलान्यास, कहा- क्षेत्र के विकास का पैमाना होती हैं सड़कें

अयोध्या, अमृत विचार। पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस में मंगलवार को आयोजित समारोह में सांसद लल्लू सिंह ने लगभग पांच करोड़ की लागत से निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास किया। परियोजना में 30 से अधिक सड़कें, दो स्मारक व अन्य निर्माण शामिल हैं। 

उन्होंने कहा कि सड़कें किसी क्षेत्र के विकास का पैमाना होती है। आवागमन की सुविधा होने से क्षेत्र में व्यापार की संभावनाएं बढ़ती है। सरकार के सर्वांगीण, सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी विकास ने यह सुनिश्चित किया है। इससे कोई व्यक्ति, वर्ग और को भूभाग छूट न पाए। 

इस अवसर पर नगर निगम के उपसभापति जय नारायण सिंह, संतोष सिंह, बृजेन्द्र सिंह, रणधीर सिंह, महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा गौड़, प्रतिमा शुक्ला, लक्ष्मी सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कराए निर्माण कार्य

शिलान्यास की गई परियोजनाओं में चार करोड़ 10 लाख की लागत से नगर निगम, सोहावल, हैरिग्ंटनगंज व अमानीगंज ब्लॉक की छह-छह सड़कें, मिल्कीपुर ब्लॉक में दो, मसौधा में आठ तथा पूराबाजार ब्लॉक की सात सड़कों का निर्माण होना है।

पूराबाजार में 33.75 लाख की लागत से गांधी स्मारक व रुदौली में 36.48 लाख की लागत से लोधी स्मारक का निर्माण होना है। कम्पोजिट विद्यालय बीकापुर में 10.50 लाख की लागत से किचन शेड तथा शौचालय, सोहावल ब्लॉक के सुरवारी में 8.5 लाख की लागत से किचन तथा शौचालय तथा सिवार में 7.25 लाख की लागत से किचन शेड का निर्माण होना है। सभी निर्माण कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-श्रावस्ती: इकौना तहसील का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए ये निर्देश