रायबरेली: राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भिड़े भाजपाई और कांग्रेसी, अफसरों के छूटे पसीने

रायबरेली: राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भिड़े भाजपाई और कांग्रेसी, अफसरों के छूटे पसीने

रायबरेली, अमृत विचार। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर प्रशासन सुबह से ही चौकन्ना रहा। स्थिति तब बिगड़ गई, जब राहुल गांधी सुपर मार्केट में सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान भाजपाई और कांग्रेसी आमने-सामने आ गए। इस पर राहुल ने भी तंज कसा। इसके बाद कांग्रेसियों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। 

cats

यह देख पुलिस के भी हाथ पैर फूल गए। जैसे-तैसे दोनों पक्षों कां शांत कराया। इसके बाद राहत की सांस ली। राहुल गांधी के सुपर मार्केट में सभा को लेकर पहले से कार्यक्रम तय था। जैसे ही उन्होंने बोलना शुरू किया। इसी दौरान कुछ भाजपाई नगर पालिका परिषद कार्यालय के ऊपर भाजपा का झंडा लहराने लगे। इसके बाद भी नहीं बात बनी तो भाजपा कार्यालय से झंडा दिखाने लगे। 

cats01

इस पर राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि वहां देखों कुछ भाजपाई दिखाई दे रहे हैं। इस पर मौजूद लोग हो-हल्ला करने लगे। यह देख भाजपाई भी नीचे उतर आए और सभा स्थल की ओर जाने लगे। उन्हें आता देख कांग्रेसी भी आगे बढ़ने लगे। इतना देख पुलिस प्रशासन की धड़कनें बढ़ गई। दोनों पक्षों को किसी तरह पीछे किया। समझा-बुझाकर अलग किया। 

cats0

सुपर मार्केट से दिखाया काला झंडा

सुपर मार्केट में एक व्यक्ति राहुल गांधी को झंडा दिखाते भी नजर आया। वह नगर पालिका की छत से लगातार झंडा दिखा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों की नजर पड़ी तो नारेबाजी करने लगे। इस पर पुलिस कर्मी छत की ओर दौड़े। 

मीडिया कर्मी से अभद्रता, राहुल ने कराया शांत

कार्यक्रम के दौरान ही एक मीडिया कर्मी से कुछ लोग अभद्रता करने लगे। इस पर राहुल ने शांत कराया। हालांकि उनके निशाने पर उद्यमियों के साथ मीडिया के मालिकान भी रहे। बार-बार यह कहते दिखाई दिए कि इसमें से किसी भी जगह पर दलित, पिछड़ा और आदिवासी नहीं है।

यह भी पढ़ें:-INDIA गठबंधन को अब यूपी में लगा बड़ा झटका, सपा और कांग्रेस में दरार, इन सीटों पर बिगड़ी बात