बहराइच में 75वें गणतंत्रता दिवस पर शान से फहराया तिरंगा, हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

बहराइच में 75वें गणतंत्रता दिवस पर शान से फहराया तिरंगा, हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

बहराइच, अमृत विचार। जिले में शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने देश भक्ति का जोश भरा।

जनपद में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया गया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने झंडा फहराया। एडीएम गौरव रंजन श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, एसडीएम सदर प्रिंस वर्मा और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ज्योति चौरसिया ने भी झंडा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला की मौजूदगी में तिरंगा फहराया। इसके बाद पुलिस के विभिन्न दस्तों ने बैंड बजाया। पुलिस लाइन स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सभी तहसीलों में एसडीएम और ब्लॉक में खंड विकास अधिकारियों ने तिरंगा फहराया। 

15 - 2024-01-26T122307.410

शहर के बालिका विहान विद्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि श्रम अधिकारी सिद्धार्थ मोदियानी रहे। विद्यालय की वार्डन प्रिया प्रसाद ने बैज लगाकर स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने तिरंगा फहराया। विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विकास खंड मिहीपुरवा के ग्राम पंचायत उर्रा में स्थित पंचायत भवन में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फिरोज खान और हरी राम गुप्ता ने झंडा फहराया। महिलाओं ने देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके बाद अन्य कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान डॉक्टर एबी शर्मा, अनीता आर्य, सरोज जायसवाल, कबूतरी, चुन्ना रायनी समेत अन्य मौजूद रहे। 

16 - 2024-01-26T122430.319

उधर भाजपा जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण करने के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। भाजपा की जिला मंत्री प्रियंका रावत की अगुवाई में श्री गुल्लावीर माता मंदिर प्रांगण में स्थित लायंस वाटिका में लायंस क्लब के द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाकर, मंदिर प्रांगण में उपस्थित बच्चों के मध्य लड्डू, चिप्स, बिस्कुट, कापी स्टेशनरी का वितरण मेरे द्वारा किया गया। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल, हरिश्चंद्र गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर यूपी विधानभवन के सामने सुरक्षा बलों ने निकाली भव्य परेड, सेना की आकाश मिसाइल ने कराया सुरक्षा का एहसास

ताजा समाचार

25 करोड़ पार हुई भारत में 5G यूजर्स की संख्या, गांव में भी बेहतर हुई कनेक्टिविटी 
Bareilly: मोबाइल चलाना याद...खाना पीना भूलीं, किशोरियां हो रहीं बीमार
Kanpur: पुलिस सभागार में महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा पर गोष्ठी का आयोजन, बच्चों को संस्कारी व आत्मनिर्भर बनाने पर हुई चर्चा
आगरा: सपा सांसद के आवास पर हमले के मामले में ‘अज्ञात भीड़’ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जानिए राम गोपाल यादव
Peddi: वाइल्ड लुक में नजर आएंगे ग्लोबल स्टार राम चरण, पेड्डी का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज
विपक्षी गठबंधन के सांसदों ने बिरला से की मुलाकात, राहुल गांधी को बोलने का ‘मौका नहीं मिलने’ का उठाया मुद्दा