प्रबुद्ध, युवा और महिलाओं की सूची बूथ स्तर पर तैयार करेगी भाजपा: शिवहरे

प्रबुद्ध, युवा और महिलाओं की सूची बूथ स्तर पर तैयार करेगी भाजपा: शिवहरे

बरेली, अमृत विचार। भाजपा के प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे ने रविवार को मीरगंज, बहेड़ी विधान सभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों, सेक्टर संयोजक, प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत बढ़ाने के लिए बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करने की जरूरत है। मंडल और सेक्टर के …

बरेली, अमृत विचार। भाजपा के प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे ने रविवार को मीरगंज, बहेड़ी विधान सभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों, सेक्टर संयोजक, प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत बढ़ाने के लिए बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करने की जरूरत है।

मंडल और सेक्टर के पदाधिकारी बूथ स्तर प्रवास करें और प्रबुद्ध वर्ग, युवा, महिलाओं की सूची को तैयार करें। सभी लोगों का मोबाइल नंबर के साथ पूरा ब्योरा रखा जाए। इसके साथ इन लोगों से हमेशा संवाद स्थापित करते रहे। बरेली- मुरादाबाद खंड के शिक्षक विधान परिषद सदस्य का चुनाव नजदीक है।

इसमें पूरी ताकत के साथ जुटना होगा। पहली बार भाजपा इस चुनाव के मैदान में है। इसके चलते हर हाल में चुनाव में बाजी मारनी है। सभी पदाधिकारी 15 दिन का प्रवास कर बैठक करें। मंडल शाही, दुनका, शेरगढ़, देवरनिया, दमखोदा, पचपेड़ा, गुड़वारा, बहेड़ी नगर मंडलों के सेक्टरों के पदाधिकारी बूथों पर सभी वर्गों के बीच सामंजस्य बनाए रखे।

इसके साथ ही पार्टी की योजनाएं उनतक पहुंचाई जाएं और सभी अपने अपने बूथ को ज्यादा से ज्यादा मजबूत बनाने का काम करें। उन्होंने कहा प्रवास की यह शैली भाजपा का मापदंड है। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ कार्यो की समीक्षा भी की जाए।

जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि 28 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में वर्चुअल व्याख्यानमाला का कार्यक्रम होगा, जिसमे मुख्य वक़्ता प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सैनी होंगे।

प्रवास बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री सोमपाल शर्मा,जिला मंत्री राहुल साहू, ब्लाक प्रमुख योगेश पटेल, आदेश प्रताप सिंह, छेदा लाल, सतीश राठौर,सुरेन्द्र पटेल ,राजेन्द्र सिंह,महेश पाल ,सुरेश गंगवार विधानसभा सयोजक, आईटी प्रमुख देवेंद्र सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

ताजा समाचार

LoC पर पाकिस्तान एक बार फिर की कायराना हरकत, भारतीय सेना ने दिया मुहतोड़ जवाब
25 अप्रैल का इतिहासः आज के दिन ही पहली बार कलरफूल हुआ दूरदर्शन, दिल्ली में रंगीन प्रसारण से की शुरूआत
IPL 2025 RCB vs RR :  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान को 11 रन से हराया, विराट की दमदार बल्लेबाजी आई काम
Lucknow News : तीन दिन से खड़ी कार में मिला चालक का शव, फॉरेंसिक टीम ने की जांच, जुटाए साक्ष्य
प्रयागराज : न्याय व्यवस्था में आमजन का विश्वास बनाए रखने के लिए दोषी न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही आवश्यक
Etawah के सफारी पार्क में दूसरे शावक की मौत: शेरनी रूपा अपने ही शावक के ऊपर बैठी, बचे शावकों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया