निरहुआ, आम्रपाली की जोड़ी ने डिजिटल प्लेटफार्म पर भी मचाया धमाल

निरहुआ, आम्रपाली की जोड़ी ने डिजिटल प्लेटफार्म पर भी मचाया धमाल

पटना/मुंबई। भोजपुरी फिल्मों में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते हैं। अब यह जोडी डिजिटल प्लेटफार्म पर भी धमाल मचा रही है। करीब छह साल पहले फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से निरहुआ के साथ भोजपुरी जगत में कदम रखने वाली आम्रपाली दुबे ने पहली फिल्म से ही दर्शकों …

पटना/मुंबई। भोजपुरी फिल्मों में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते हैं। अब यह जोडी डिजिटल प्लेटफार्म पर भी धमाल मचा रही है। करीब छह साल पहले फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से निरहुआ के साथ भोजपुरी जगत में कदम रखने वाली आम्रपाली दुबे ने पहली फिल्म से ही दर्शकों को बता दिया था कि निरहुआ के साथ उनकी जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में हिट रहेगी।

यह जोड़ी सिनेमा घरों में भीड़ का रिकार्ड तो बनाया ही, अब डिजिटल प्लेटफार्म पर पर भी धमाल मचा रही है।

डिजिटल प्लेटफार्म पर भोजपुरी के टॉप-3 फिल्मों में तीनों ही फिल्म निरहुआ और आम्रपाली के हैं। ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ सीरीज की दूसरी फिल्म यानी ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’ है जिसे अब तक 23 करोड़ लोगों ने देखा है।

इसके अलावे ‘निरहुआ रिक्शा वाला 2’ को भी अब तक 20 करोड़ से अधिक बार देखा गया है जबकि आम्रपाली दुबे की पहली भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी को 13 करोड़ से भी अधिक बार देखा गया है।

इस सफलता के लिए निरहुआ ने सभी दर्शकों का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि फिल्मों के साथ-साथ निरहुआ और आम्रपाली के गाने भी यूट्यूब पर काफी पसंद किए जाते हैं।

ताजा समाचार

IPL 2025 RCB vs RR :  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान को 11 रन से हराया, विराट की दमदार बल्लेबाजी आई काम
Lucknow News : तीन दिन से खड़ी कार में मिला चालक का शव, फॉरेंसिक टीम ने की जांच, जुटाए साक्ष्य
प्रयागराज : न्याय व्यवस्था में आमजन का विश्वास बनाए रखने के लिए दोषी न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही आवश्यक
Etawah के सफारी पार्क में दूसरे शावक की मौत: शेरनी रूपा अपने ही शावक के ऊपर बैठी, बचे शावकों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया
प्रयागराज : पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना में मृत जनों की स्मृति में रखा जाएगा दो मिनट का मौन
Lucknow fire incident : झुग्गी बस्ती में लगी आग, 40 झोपड़ी जलकर राख, दमकल की 12 गाड़ियों ने चार घंटे में पाया आग पर काबू