बदायूं: 'गन्ने का बढ़ाएं रकबा, भुगतान में न हो देरी', प्रमुख सचिव ने किया अधिकारियों से वर्चुअल संवाद

बदायूं, अमृत विचार: गन्ना किसानों की समस्याएं जानने के लिए प्रमुख सचिव ने गन्ना अधिकारियों से आज वर्चुअल गन्ना संवाद किया। गन्ने का उत्पादन और उसमें होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी की। प्रमुख सचिव ने गन्ने का रकबा बढ़ाने और गन्ना किसानों को हर संभव मदद करने के लिए गन्ना अधिकारियों को निर्देशित किया।
मंगलवार को प्रमुख सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मीना कुमारी की अध्यक्षता में गन्ना किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बिना कुमार ने प्रदेश के सभी जिला गन्ना अधिकारियों से सीधा संवाद किया और बड़े गन्ना किसानों से भी बात की। आज किया गया बर्चुअल संवाद में गन्ना किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभागीय योजनाओं और गतिविधियों, स्मार्ट गन्ना किसान प्रोजेक्ट, गन्ना खेती की नवोन्मेषी तकनीकी, प्रगतिशील गन्ना किसानों के अनुभवों, लागन एवं गन्ना आपूर्ति तथा गन्ना की खेती से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गयी।
आज किए गए वर्चुअल संवाद कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को गन्ना विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से सीधा संवाद करने का मौका मिला। गन्ने की खेती में नई तकनीक के प्रयोग को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही आगामी पेराई सत्रों में किसान प्रगतिशील गन्ना किसानों से प्रेरणा लेकर गन्ने का अच्छा उत्पादन करेंगे।
वर्चुअल संवाद में जिले के गन्ना क्षेत्र के बारे में जानकारी ली गयी। गन्न किसानों को होने वाली समस्याओं के बारे में प्रत्येक बिंदु पर विस्तार से चर्चा की गयी। जिले से संबंधित चीनी मिलों में हर साल होने वाली चीनी उत्पादन के बारे में बताया गया। मिलों के व्यवस्थित ढंग से संचालन के बारे में बात की गयी। प्रमुख सचिव ने गन्ना किसानों को हर संभव मदद करने तथा उनका भुगतान समय से कराने के निर्देश दिए। जिले में गन्ने का रकबा बढ़ाने पर जोर दिया तथा भुगतान के समय गन्ना किसानों को होने वाली समस्याओं से निजात दिलाने के निर्देश दिए गए---हेमराज सिंह, जिला गन्ना अधिकारी।
यह भी पढ़ें- बदायूं: ट्रक और कार की भिड़ंत, दिल्ली के युवक की मौत