प्रयागराज: मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-4 का हुआ शुभारम्भ, पुलिस लाइन से निकाली गई जन-जागरुकता रैली

प्रयागराज: मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-4 का हुआ शुभारम्भ, पुलिस लाइन से निकाली गई जन-जागरुकता रैली

प्रयागराज। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिये शनिवार को मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-4 का शुभारम्भ हुआ। मिशन शक्ति विशेष अभियान कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन से महिला पुलिस कर्मिंयों के द्वारा स्कूटी, एम्बुलेंस, पीआरबी वाहनों एवं स्कूली छात्राओं के द्वारा जन-जागरूकता रैली निकाल कर किया गया। जन-जागरूकता रैली को अपर पुलिस आयुक्त पवन कुमार एवं जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। 

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-4 के तहत जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल ने दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम मे रैली का भी आहोजन किया गया। वाहन जन-जागरूकता रैली लक्ष्मी चैराहा-बैंक रोड़ चैराहा-बालसन चैराहा-चन्द्रशेखर आजाद पार्क से होते हुए जिला पंचायत परिसर में समाप्त हुई। इसके अलावा स्कूली छात्राओं के द्वारा पुलिस लाइन से जिला पंचायत परिसर तक रैली निकाली गयी। 

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 12 महिलाओं को विधान परिषद सदस्य केपी श्रीवास्तव, मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत, पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने शाॅल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में खेल-कूद विभाग से रत्ना देवी, तेजस्वनी सिंह, शिक्षा विभाग से रूरदा नाहिद, श्वेता सिंह, एचएचजी से उर्वशी देवी, इंदु देवी, प्रमिला देवी, स्वास्थ्य विभाग से रंजना देवी, अंजली ओझा, पुलिस विभाग से कीर्ति शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, बाल विकास एवं पुष्टाहार से संजिता सिंह रही।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के ने अपनी कहानी-अपनी जुबानी अनुभव को भी साझा किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्रीब्के लखनऊ में आयोजित मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-4 के शुभारम्भ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।

इस अवसर पर सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। सरकार के द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने एवं उनके प्रगति एवं उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है।

उन्होंने महिलाओं की प्रगति, सुरक्षा एवं स्वावलम्बन के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा, जिससे कि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सके। इस अवसर पर मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत, पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा, जिला विकास अधिकारी भोलानाथ कनौजिया सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का क्रमिक अनशन जारी