सीमा हैदर ने लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद, सचिन संग घर पर फहराया तिरंगा, वीडियो वायरल

सीमा हैदर ने लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद, सचिन संग घर पर फहराया तिरंगा, वीडियो वायरल

नोएडा। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर पर भी सनी देओल अभिनीत फिल्म गदर-2 का असर दिख रहा है। सीमा हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रही है। इसके अलावा सीमा  ने तिरंगा भी फहराया और भारत माता की जय के नारे भी लगाए। इस दौरान सीमा हैदर ने अपने बच्चों और सचिन के परिवार के साथ तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान गाया।

बता दें कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत पाकिस्तान से नोएडा के रबूपुरा आई सीमा हैदर अपने घर पर तिरंगा लगाया। इस दौरान उसका पति सचिन व अधिवक्ता एपी सिंह भी मौजूद रहे। साथ ही सीमा ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। सीमा ने अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगा कर भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए। 

बता दें कि  पाकिस्तान के कराची की रहने वाली महिला सीमा हैदर बिना वीजा के नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में यहां के निवासी सचिन के घर आकर रह रही है। अवैध तरीके से भारत आने पर पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया था। फिलहाल दोनों जमानत पर हैं और रबूपुरा में ही रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-मऊ में बोले दारा सिंह चौहान- मोदी सरकार में समाज के हर वर्ग का हो रहा है कल्याण