आज का इतिहास: आज ही के दिन मिस्र ने स्वेज नहर पर किया कब्जा, जानें 25 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

आज का इतिहास: आज ही के दिन मिस्र ने स्वेज नहर पर किया कब्जा, जानें 25 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 25 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:- 1788- न्यूयॉर्क अमेरिका का 11वां राज्य बना। 1844- भारत के प्रमुख शिक्षाविद् गुरुदास बनर्जी का जन्म। 1876- कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना। 1945- विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया। 1951- नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध समाप्त किया। 1953- कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फ़िदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्यूबा की क्रांति की शुरुआत। 1956- मिस्र ने स्वेज नहर पर कब्ज़ा किया।

1957- ग्वाटेमाला के तानाशाह कार्लोस कैस्टिलो अरमास की हत्या। 1965- मालदीव ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ। 1974- फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया। 1997- श्रीलंका ने क्रिकेट एशिया कप जीता। 1998- महानतम महिला एथलीट जैकी जायनर कर्सी ने एथलेटिक्स से संन्यास लिया। 2002- इंडोनेशिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति सुहातों के पुत्र को 15 वर्ष जेल की सज़ा सुनायी। 2005- मुंबई में मूसलाधार बारिश से एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत। 2005- नासा के शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण।

2007- पाकिस्तान ने परमाणु मिसाइल बाबर हत्फ़-7 का सफल परीक्षण किया। 2008- यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नये ग्रह की खोज की। 2008- गुजरात के अहमदाबाद शहर में हुए 21 विस्फोटो में 56 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा घायल हुए। 2012- सीरिया में हिंसक घटनाओं में एक दिन में करीब 200 लोगों की मौत। 2013- पाकिस्तान के पराचिनार में बम विस्फोट में 57 लोग मारे गये। 

2016- सौर इम्पल्स 2 पृथ्वी पर सर्कविगेट करने वाला पहला सौर-संचालित विमान बना। 2018- दो भारतीय,डॉ भरत वाटवाणी और सोनम वांगचुक को अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए रेमन मैग्सेसे पुरस्कार के लिए चुना गया है। 2018- भारत सरकार ने इनोवेट इंडिया प्‍लेटफॉर्म शुरू किया। 

ये भी पढे़ं- आज का इतिहास: फ्रांस ने की इंग्लैंड पर आक्रमण की घोषणा, जानें 24 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

 

ताजा समाचार

Rail News: रेलवे ने बदला ट्रेन टिकट बुकिंग का नियम, जानिए 60 दिन की अवधि से क्या है नफा-नुकसान
विराट कोहली ने हासिल की एक और उपलब्धि, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 9000 रन...वीरेंद्र सहवाग छूटे पीछे 
औरैया में किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के दोषी को दस वर्ष की कैद: कोर्ट ने 50 रुपये जुर्माना भी लगाया
Ayodhya incident : नीलगाय से टकराकर बाइक सवार पिता-पुत्र घायल, पिता की मौत 
Kannauj News: किशोरी से गैंगरेप में दो को 30-30 वर्ष की कैद...चार साल पहले की घटना में कोर्ट ने सुनाया फैसला
21वीं मंडलीय माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, बहराइच समेत इन जिलों के बच्चों ने किया प्रतिभाग