अमरोहा: इंस्पेक्टर ने उन्नाव में फंदे से लटककर दी जान, हुई थी सात माह पहले पदोन्नति 

अमरोहा: इंस्पेक्टर ने उन्नाव में फंदे से लटककर दी जान, हुई थी सात माह पहले पदोन्नति 

अमरोहा, अमृत विचार : जिले के नौगांवा क्षेत्र अंतर्गत यहियापुर निवासी व थाना सफीपुर के प्रभारी इंस्पेक्टर ने उन्नाव में फंदे से लटककर जान दे दी। हाल ही में उनका तबादला लखीमपुर से उन्नाव हुआ था। थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव यहियापुर निवासी अशोक गुर्जर के पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल थे। उनकी 2012 में मौत हो गई थी। इसके बाद अशोक गुर्जर मृतक आश्रित के तहत पुलिस में भर्ती हुए थे।

अशोक कुमार के भाई अनिल कुमार भी यूपी पुलिस में कांस्टेबल हैं और मौजूदा समय में उनकी तैनाती रामपुर में है। बताया गया कि सात माह पहले ही अशोक कुमार की बतौर निरीक्षक पदोन्नति हुई थी। लखीमपुर के बाद हाल में ही अशोक गुर्जर का तबादला उन्नाव के लिए हुआ था। एक महीने पहले ही अशोक थाना सफीपुर के प्रभारी बने थे।

बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिन से अशोक गुर्जर मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। शनिवार को किसी मामले को लेकर उन्होंने मां माया देवी और पत्नी को कांफ्रेंस पर लेकर बात की थी। रविवार दोपहर भी अशोक गुर्जर ने मां से फोन पर बात की।

इसके बाद खुद को व्यस्त बताते हुए कॉल काट दी। जिसके बाद उन्होंने फंदे से लटकर जान दे दी। सोमवार को जब खबर उनके गांव यहियापुर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग तुरंत ही उन्नाव के लिए रवाना हो गए।

ये भी पढ़ें - अमरोहा: खादर क्षेत्र में कम हुआ पानी, दुश्वारी बरकरार... बिजनौर बैराज से छोड़ा गया 65,000 क्यूसेक पानी

ताजा समाचार

IPL 2025 RCB vs RR :  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान को 11 रन से हराया, विराट की दमदार बल्लेबाजी आई काम
Lucknow News : तीन दिन से खड़ी कार में मिला चालक का शव, फॉरेंसिक टीम ने की जांच, जुटाए साक्ष्य
प्रयागराज : न्याय व्यवस्था में आमजन का विश्वास बनाए रखने के लिए दोषी न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही आवश्यक
Etawah के सफारी पार्क में दूसरे शावक की मौत: शेरनी रूपा अपने ही शावक के ऊपर बैठी, बचे शावकों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया
प्रयागराज : पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना में मृत जनों की स्मृति में रखा जाएगा दो मिनट का मौन
Lucknow fire incident : झुग्गी बस्ती में लगी आग, 40 झोपड़ी जलकर राख, दमकल की 12 गाड़ियों ने चार घंटे में पाया आग पर काबू