क्या ये सिर्फ क्रश है या प्यार? कैसे लगाएं पता?

क्या ये सिर्फ क्रश है या प्यार? कैसे लगाएं पता?

हल्द्वानी, अमृत विचार। अक्सर ऐसा होता है कि हम किसी के प्रति आकर्षित हो जाते हैं लेकिन हमें पता नहीं चल पता कि ये महज क्षण भर का प्यार या लम्बा टिकने वाला प्यार है। तो अगर आप किसी के प्रति आकर्षित होते तो आप कैसे पता लगाएं की ये क्रश है या सच में प्यार है। हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे संकेत जिसके मध्यम से आपको क्रश या प्यार का अंतर समझ आजाएगा। 

 
1. वो आपको बेहतर इंसान बनने में मदद करते हैं 

अगर सामने वाला इंसान की वजह से आपके अंदर सकारात्मक बदलाव हो रहा है इसका मतलब वो इंसान आपके लिए सही है। आप उस इंसान के लिए खुद को बेहतर के लिए बदल रहे तो मतलब ये सच में प्यार है। 

 

2. उनकी कमियों से प्यार करना 

ऐसा अक्सर कहा जाता है कि प्यार में हम अंधे हो जाते हैं। लेकिन असल जिंदगी में ऐसा नहीं होता है। हर इंसान में कुछ ना कुछ कमी जरूर होती है और वह सबको दिखती है, प्यार करने वाले को भी। अगर आपको उनकी कमियों से भी प्यार करते हो तो आप सही ट्रैक पर हो। इस रिश्ते में बहुत पोटेंशियल है, ये रिश्ता लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकता है। 

 
3.आपको बुरा नहीं लगता जब वो दूसरों के साथ समय बिताते हैं 

अक्सर ऐसा होता है जब हमारा क्रश हमसे दूर जाते हैं और अन्य लोगों के साथ बिताते हैं तो हमें जेलसी होती है। लेकिन सच्चे प्यार में ऐसा नहीं होता क्योंकि आपको उसमें पता होता है कि अगर आपका पार्टनर दूसरों के साथ समय बिताएगा तो उसको कुछ नया सीखने को मिलेगा और नई ऊर्जा मिलेगी। जिसको लेकर वो अपनी ज़िंदगी में कुछ बेहतर काम ही करेंगे। 

 

4. आप अपने को साइड रखकर सिर्फ उनके बारे में नहीं सोचते 

अगर कोई आपके दिमाग में 24 घंटे चल रहा है और आप उनकी वजह से कोई काम में मन नहीं लगा पा रहे हैं तो समझ जाइए की ये महज क्रश है। हवा के झोंके की तरह आए हैं और हवा के झोंके की तरह चले भी जाएंगे। जो इंसान सच में किसी से प्यार करता है उसको पता होता है कि सबसे पहले खुद से प्यार करना कितना महत्वपूर्ण है। अगर आप खुद से प्यार नहीं कर सकते तो निश्चित ही किसी और से भी नहीं कर पाएंगे। याद रखिए जो लोटा खाली है वो दूसरे के घड़े में पानी नहीं भर सकता।   

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी : गौला नदी में संदिग्ध हालत में मिली युवती

 

ताजा समाचार

अभ्युदय ने दिया UPSC का सपना पूरा करने का मौका, Free कोचिंग से 9 जिलों के 13 होनहारों ने लहराया जीत का परचम 
रक्षा मंत्री से बोले तीनों सेना के चीफ- हम पूरी तरह तैयार, बस PM के सिग्नल का इंतजार
विदेशी लोहा महंगा, देशी उत्पाद चमकेंगे: कानपुर में औद्योगिक संगठनों ने किया स्वागत, कहा- चीन का कारोबार होगा कम
बरेली में 5 दिन तक बिजली नहीं, अंधेरे में रहेंगे 250 से ज्यादा गांव!
कानपुर के जच्चा-बच्चा वार्ड में पकड़ा गया संदिग्ध आरोपी: कारतूस का जखीरा और पिस्टल बरामद, लोगों के उड़े होश
Shivanshu murder case : नौवीं के छात्र की हत्या कर फंदे से लटकाया था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुला राज