हिमाचल प्रदेश: लड़कियों की तस्करी के मामले में दंपती गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश: लड़कियों की तस्करी के मामले में दंपती गिरफ्तार

शिमला। असम में गरीब परिवारों की लड़कियों की तस्करी के मामले में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से तार जुड़े हैं। मंडी जिले के मामले में पालमपुर क्षेत्र के एक दंपती को असम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कांगड़ा पुलिस भी असम पुलिस से जानकारी जुटाकर मामले की छानबीन में जुट गई है। पता लगाया जा रहा है कि लड़कियों की तस्करी के मामले में कांगड़ा जिले के अन्य इलाकों के लोग तो संलिप्त नहीं हैं।

असम पुलिस ने लड़कियों की तस्करी के मामले में 19 जुलाई को असम के मैरीगांव जिले से दो महिलाओं सहित कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों में कांगड़ा जिले के पालमपुर क्षेत्र से संबंध रखने वाले एक दंपती का नाम भी सामने आया था। आरोपियों को 20 जुलाई को न्यायालय में पेश किया गया था। यहां से उन्हें 28 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पालमपुर क्षेत्र से संबंध रखने वाले दंपती सहित अन्य गिरफ्तार लोगों पर आरोप है कि वे असम से निर्धन लड़कियां उनके परिजनों को कुछ पैसे देकर खरीद लेते थे और उन्हें देश के अलग-अलग क्षेत्रों में बेच देते थे।

बताया जा रहा है कि पालमपुर क्षेत्र के इस दंपती ने जयसिंहपुर और शाहपुर क्षेत्र में भी लड़कियों की तस्करी की है। सूत्र बताते हैं कि शाहपुर में बेची गई लड़की वापस भाग चुकी है। उधर, इस बारे में पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि ऐसा मामला सामने आया है। असम पुलिस से संबंधित मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की पूरी जानकारी मिलते ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -  बिहार में दो चीनी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल के रास्ते भारतीय क्षेत्र के रक्सौल में घुसे

ताजा समाचार

बहराइच: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पिता ने लगाया गला घोटकर मारने का आरोप, पति समेत चार पर केस दर्ज
Kanpur: एआई से जल्द होगी कैंसर की पहचान, देगा संकेत, विशेषज्ञ बोले- हर व्यक्ति की जेब में होगा मास्टर कोच उपकरण
मुरादाबाद : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप...दो साल पहले हुई थी शादी
बिना मां के दर्शन के नहीं पूरी होती है विंध्याचल धाम की पूजा, मां बाराही देवी मंदिर में भक्तों का लगा तांता
इत्र और गौशाला को लेकर सियासत तेज : वाराणसी में सपा प्रमुख के खिलाफ लगे पोस्टर, लिखा - 'अखिलेश मिट जाएगी हस्ती तुम्हारी, देख रहे हैं कृष्ण मुरारी'
RJD पर अमित शाह ने बोला हमला, कहा- लालू-राबड़ी के शासनकाल में बिहार को ‘‘जंगल राज’’ में बदल दिया गया था