Sawan 2023 : किसानों को काशी दर्शन कराएंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

'काशी चला किसान' कार्यक्रम में डीह से रवाना होंगे 48 किसान

Sawan 2023 : किसानों को काशी दर्शन कराएंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

परशदेपुर/ रायबरेली, अमृत विचार। सावन माह में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी क्षेत्र के किसानों को काशी दर्शन कराएंगी। डीह से 48 किसानों का पहला जत्था बुधवार को रवाना होगा। किसानों को काशी दर्शन के साथ ही प्राकृतिक खेती व पशुपालन आदि का गुर भी सिखाया जाएगा।

देश की सबसे चर्चित अमेठी लोकसभा सीट पर 2024 के चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी  संसदीय क्षेत्र के गांवो में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण करा रही हैं ,वहीं पूरी अमेठी से किसानों को काशी दर्शन कराने का खाका भी तैयार किया गया है। इसकी शुरुआत सलोन विधान सभा के डीह ब्लॉक से हो रही है। रामलीला मैदान में केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता किसान यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। किसानों को गंगा स्नान, विश्वनाथ धाम का दर्शन कराने के साथ ही किसानों को स्वावलंबी बनाने के लिए प्राकृतिक खेती, पशुपालन, डेयरी उद्योग का एक दिवसीय प्रशिक्षण भी दिलाया जायेगा।

प्रत्येक बूथ के किसानों का चयन किया गया है। कार्यक्रम को 'काशी चला किसान' नाम दिया गया है। 05 जुलाई को डीह से, 07 जुलाई, 11 जुलाई, 13 जुलाई, 18 जुलाई, 20 जुलाई, 25 जुलाई व 27 जुलाई को सलोन से किसानों को काशी दर्शन के लिए भेजा जाएगा।

क्या कहते हैं जन प्रतिनिधि
स्मृति ईरानी द्वारा 'काशी चला किसान' कार्यक्रम की शुरुवात सलोन विधान सभा से की जा रही है। बुद्धवार को डीह से 48 किसानों को काशी भेजा जाएगा। इस पूरे महीने किसानों को काशी दर्शन कराकर प्राकृतिक खेती के गुर सिखाए जायेंगे। -अशोक कुमार, विधायक सलोन

दीदी स्मृति ईरानी के सहयोग से सावन माह में किसान भाइयों को जहां बाबा विश्वनाथ के दर्शन मिलेंगे वहीं प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण उनके लिए उपयोगी रहेगा। - विवेक विक्रम सिंह, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक

ये भी पढ़ें -रायबरेली : विकास के खोखले दावे की तस्वीर है महराजगंज-इंन्हौना मार्ग, पूर्व विधायक ने CM से की निर्माण की मांग

ताजा समाचार