अमेरिका: हॉलीवुड में समुद्र तट के निकट गोलीबारी, नौ लोग घायल

अमेरिका: हॉलीवुड में समुद्र तट के निकट गोलीबारी, नौ लोग घायल

हॉलीवुड। अमेरिका में फ्लोरिडा के हॉलीवुड में समुद्र तट के पास सोमवार शाम गोलीबारी की घटना में नौ लोग घायल हो गए। पुलिस प्रवक्ता डियाना बेट्टिनेस्की ने बताया कि कई घायलों को बच्चों के अस्पताल ले जाया गया। प्राधिकारियों ने उनकी आयु के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। ‘मेमोरियल हेल्थकेयर सिस्टम’ की प्रवक्ता यानेट ओबारियो सांचेज ने बताया कि घायलों में छह वयस्क और तीन बच्चे शामिल हैं। 

उन्होंने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दो समूहों के बीच झगड़े के कारण गोलीबारी हुई। उसने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है और एक अन्य संदिग्ध की तलाश की जा रही है। गोलीबारी की घटना करीब शाम साढ़े बजे हुई। ट्विटर पर सोमवार शाम को पोस्ट किए गए वीडियो में दिख रहा है कि आपात चिकित्सा दल घायलों की मदद कर रहा है।

ये भी पढे़ं- कोसोवो में सर्बियाई प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच संघर्ष, 41 नाटो केएफओआर जवान हुए घायल

 

 

ताजा समाचार

IPL 2025 : घुटने में चोट, 10 ओवर तक बल्लेबाजी नहीं कर सकते MS Dhoni...कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने किया खुलासा 
इसे इमरजेंसी समझूं? अखिलेश यादव का दावा- बैरिकेडिंग लगाकर मुझे ईदगाह जाने से रोका गया
IPL 2025 : जीत के बाद भी RR को झटका, कप्तान रियान पराग पर धीमी ओवर गति के लिए लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना 
Bareilly: प्री वेडिंग के बहाने युवती को उत्तराखंड ले गया मंगेतर, फिर किया रेप...अब शादी से मुकरा
बरेली में कल आएंगे सीएम योगी, रहेगा रूट डायवर्जन...इन रास्तों पर रोक
Sikandar : सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' ने पहले दिन कमाए 26 करोड़ रुपये, मेकर्स को दर्शकों से ईदी मिलने की उम्मीद