Hemkund Sahib Yatra: कल खुलेंगें दर्शनार्थियों के लिए कपाट, पहला जत्था हुआ रवाना 

Hemkund Sahib Yatra: कल खुलेंगें दर्शनार्थियों के लिए कपाट, पहला जत्था हुआ रवाना 

चमोली, अमृत विचार। हेमकुंड साहिब के साथ-साथ लक्ष्मण मंदिर के कपाट कुलने की तैयारी दुरुस्थ कर दी गई है। शुरुवार सुबह गोविंद घाट गुरुद्वारे से पंच प्यारे, निशान साहिब के साथ यात्री घांघरिया के लिए रवाना हुए। इस दौरान जो बोले सोनेहाल के नारे भी लगाए गए और इस जत्थे में 700 से अधिक यात्री शामिल थे। 

हेमकुंड साहिब लक्ष्मण मंदिर के कपाट 20 मई को विधि विधान के साथ सुबह 10 बजे खोल दिए जाएंगे। गोविंद घाट गुरूद्वारा में शुक्रवार सुबह गुरुवाणी अरदास, सुखमणी पाठ, शब्द-कीर्तन किया गया । इसके बाद  गोविंदघाट गुरुद्वारे से पंच प्यारों की अगुवाई में तीर्थयात्रियों का पहला जत्था घांघरिया  के लिए रवाना हो गया है।

हेमकुंड साहिब की तीर्थ यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में उत्साह बना हुआ है। सुबह आठ बजे  गुरूद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने तीर्थ यात्रियों को सरोपा भेंटकर घांघरिया के लिए रवाना किया। हेमकुंड के लिए गोविंद घाट से अपराह्न दो बजे तक ही यात्रियों को घांघरिया जाने दिया जाएगा। फिलहाल यात्रा के लिए बुजुर्ग व बच्चों की मनाही है।

 

ताजा समाचार