यूपीपीसीएस का रिजल्ट घोषित, प्रयागराज की प्रजकता ने बढ़ाया मान

प्रयागराज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा कराई जाने वाली यूपी पीसीएस 2022 की परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ है।
जिसमें प्रयागराज की प्रजकता त्रिपाठी ने मान बढ़ाया है। वही आगरा की रहने वाली दिव्या सिकरवार की मेहनत रंग लाई है। आगरा की दिव्या सिकरवार ने यूपी पीसीएस 2022 में टॉप किया है। वही लखनऊ की प्रतीक्षा पांडेय दूसरे स्थान पर रही हैं। जबकि बुलंदशहर की नम्रता सिंह तीसरे स्थान पर रही। परिणाम की बात करे तो उत्तरांचल की आकांक्षा गुप्ता चौथे स्थान पर रही। पांचवे स्थान पर अंबेडकरनगर के कुमार गौरव आए हैं।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा हुई इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों और छात्राओं ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। इस परीक्षा में एसडीएम, डीएसपी, खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी समेत अन्य पदों के लिए कराई गई थी।
यह भी पढ़ें : UPPSC PCS 2022 Result Out : यूपीपीसीएस का परिणाम घोषित, दिव्या सिकरवार बनीं टॉपर