गोंडा: मनकापुर गए अवनीश, एसडीएम सदर बने अशोक गुप्ता, जिलाधिकारी ने किया तबादला

गोंडा: मनकापुर गए अवनीश, एसडीएम सदर बने अशोक गुप्ता, जिलाधिकारी ने किया तबादला

गोंडा, अमृत विचार। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जिले के चारों तहसीलों के उपजिलाधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। इस फ्रबदल में एसडीएम सदर रहे अवनीश त्रिपाठी मनकापुर के उपजिलाधिकारी बनाए गए हैं। वहीं अपर उपजिलाधिकारी द्वितीय गोण्डा व उपजिलाधिकारी (न्यायिक) मनकापुर रहे अशोक कुमार गुप्ता को एसडीएम सदर का दायित्व सौंपा गया है।

अपर उपजिलाधिकारी प्रथम राजीव मोहन सक्सेना को उप जिलाधिकारी तरबगंज बनाया गया है। उपजिलाधिकारी तरबगंज विशाल कुमार अपर उपजिलाधिकारी (द्वितीय) गोंडा बनाए गए हैं।इसके साथ उन्हे उपजिलाधिकारी (न्यायिक) मनकापुर की जिम्मेदारी भी दी गयी है। उपजिलाधिकारी मनकापुर यशवंत कुमार को अपर उपजिलाधिकारी (प्रथम) गोंडा बनाया गया है।

जिलाधिकारी ने तहसीलदार करनैलगंज मनीष कुमार को तहसीलदार गोंडा के पद पर तैनात किया है। इसके साथ वह तहसीलदार न्यायिक गोंडा के पद का कार्य भी संपादित करेंगे।वहीं अल्पिका वर्मा नवप्रोन्नति को तहसीलदार करनैलगंज बनाया गया है।