SC ने 'मीडियावन' के प्रसारण पर केंद्र के प्रतिबंध को खारिज किया

SC ने 'मीडियावन' के प्रसारण पर केंद्र के प्रतिबंध को खारिज किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मलयालम समाचार चैनल मीडियावन को सुरक्षा संबंधी मंजूरी देने से केंद्र के इनकार को बुधवार को खारिज कर दिया और बिना तथ्यों के ‘‘हवा में’’ राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी दावे करने को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय पर अप्रसन्नता जाहिर की। प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ ने मीडियावन के प्रसारण पर सुरक्षा आधार पर प्रतिबंध लगाने के केंद्र के फैसले को बरकरार रखने संबंधी केरल उच्च न्यायालय के आदेश को रद्द कर दिया।

 शीर्ष अदालत ने कहा कि सरकार की नीतियों के खिलाफ मीडियावन चैनल के आलोचनात्मक विचारों को सत्ता-विरोधी नहीं कहा जा सकता क्योंकि मजबूत लोकतंत्र के लिए स्वतंत्र प्रेस आवश्यक है। पीठ ने कहा, राष्ट्रीय सुरक्षा के दावे हवा में नहीं किए जा सकते। इन्हें साबित करने के लिए ठोस तथ्य होने चाहिए।

 केरल उच्च न्यायालय ने चैनल के प्रसारण पर सुरक्षा आधार पर रोक लगाने के केंद्र के फैसले को बरकरार रखा था। समाचार चैनल ने केरल उच्च न्यायालय के इस आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की थी।

ये भी पढ़ें : केंद्र ने जम्मू कश्मीर में अपनी पार्टी के प्रमुख को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान करने की मंजूरी दी 

ताजा समाचार

Kanpur: कॉर्डियोलॉजी में कॉर्डियोपल्मोनरी बॉयपास पर कार्यशाला का आयोजन; विशेषज्ञों ने दी पद्धति की जानकारी, बताए दिल की बीमारी के संकेत
लखीमपुर खीरी: एक ही साड़ी से दंपती ने फंदा लगाकर तोड़ी जिंदगी की डोर, परिवार में मचा कोहराम
Earth Day 2025: 'पृथ्वी हमारी माता है और इसका संरक्षण करना हमारा धर्म', क्यों मनाते हैं पृथ्वी दिवस, जाने इतिहास, महत्त्व और 2025 थीम 
BHEL: बीएचईएल ने मजबूत राजस्व वृद्धि व रिकॉर्ड ऑर्डर किया हासिल
इकाना स्टेडियम के आसपास कल बदली रहेगी यातायात व्यवस्था : लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल के बीच मंगलवार को होगा आईपीएल मैच
कानपुर में राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल बोले- लोकतंत्र के साथ चुनाव अनिवार्य है, बार-बार चुनाव होना देश के बड़ी समस्या...