मुरादाबाद : अव्यवस्थाओं के बीच हुआ प्रैक्टिकल, विज्ञान के सवालों में उलझे परीक्षार्थी

विद्यालयों में वॉइस रिकॉर्डिंग की व्यवस्था फेल, मोबाइल से बनाया वीडियो, बोर्ड के निर्देशों को जिम्मेदार लगा रहे पलीता, नियमों का उल्लंघन

मुरादाबाद : अव्यवस्थाओं के बीच हुआ प्रैक्टिकल, विज्ञान के सवालों में उलझे परीक्षार्थी

मुरादाबाद, अमृत विचार। आंतरिक प्रतिरोध ज्ञात करने का सूत्र क्या है? ओरगेट के लिए सत्यता सारणी क्या कार्य करता है? मीटर सेतु नाम कैसे पड़ा? प्लास्टर ऑफ पेरिस का सूत्र, कौन सा अंग खून को साफ करता है, स्वस्थ इंसान में कितना खून होना चाहिए? 12वीं के भौतिक और जीव विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा में परीक्षक द्वारा पूछे गए इन सवालों से छात्राओं का सिर चकरा गया। यह नजारा प्रताप सिंह हिंदू गर्ल्स इंटर कॉलेज का था। छात्राएं परीक्षक के सामने अपने मॉडल की व्याख्या करने में घबराती नजर आई।

साथ बैठी विद्यालय की शिक्षिका अनिता गौतम ने छात्राओं को फटकार लगाते हुए गंभीर रहकर परीक्षक के सवाल सुनने पर जोर दिया। प्रधानाचार्या सीमा पांडे ने बताया कि सीसीटीवी की निगरानी में प्रैक्टिकल कराए गए हैं। माउस का वायर खराब होने के कारण आवाज नहीं आ रहीं। हालांकि रिकॉर्डिंग पूरी हुई है। अमृत विचार की टीम ने शहर के तीन विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तो हकीकत सामने आई। पेश है रिपोर्ट.....

धूप में बैठकर हुआ प्रैक्टिकल
हिन्दू मॉडल इंटर कॉलेज में बोर्ड के निर्देशों को अनदेखा करते हुए ग्राउंड में बैठकर विद्यार्थियों ने भूगोल का प्रैक्टिकल दिया। 12 बजे प्रैक्टिकल शुरू हुआ। प्रधानाचार्या नन्हे सिंह ने बताया कि सीसीटीवी लगवाए गए हैं। डीवीआर के माध्यम से वॉइस रिकॉर्डिंग की व्यवस्था दुरुस्त कराई जा रही है। परीक्षक ने मॉडल का अवलोकन किया और छात्रों से विषय से जुड़े सवाल पूछे। परीक्षा की रिकार्डिंग मोबाइल में बनाई है।

hindu model  me doop me practecal

मोबाइल से बनाई वीडियो
एसएस इंटर कॉलेज में सुबह सात बजे कंप्यूटर का प्रैक्टिकल हुआ। यहां सीसीटीवी कैमरे से भले ही निगरानी रही, लेकिन वॉइस रिकॉर्डिंग की व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में मोबाइल के माध्यम से वीडियो बनाई गई। प्रधानाचार्य रवि ने बताया कि परीक्षक सोमवार को पहुंच गए थे। उन्हें दूसरे विद्यालयों में जाना था तो सुबह प्रैक्टिकल करा लिया। इसमें 39 विद्यार्थी एसएस इंटर कॉलेज व 13 विद्यार्थी मुस्लिम इंटर कॉलेज के शामिल हुए।

734 विद्यार्थियों ने छोड़ा प्रैक्टिकल
दूसरे दिन 130 विद्यालयों में विभिन्न विषय के प्रैक्टिकल हुए। इसमें 13453 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें 12719 विद्यार्थियों ने उपस्थित होकर प्रायोगिक परीक्षा दी। जबकि 734 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे हैं।

451 स्कूलों में प्रैक्टिकल होने हैं। दूसरे दिन 130 विद्यालयों में अलग-अलग विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं हुई। शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी व सेक्टर मजिस्ट्रेट ने केन्द्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया। इन केन्द्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे और रिकार्डिंग भी देखी।-डॉ. अरूण कुमार दुबे, जिला विद्यालय निरीक्षक

ये भी पढे़ं :  मुरादाबाद : खराब प्रगति पर आयुक्त ने सीएमओ को लगाई फटकार, कार्यशैली में सुधार लाने की दी चेतावनी 

                                                                                                                                          -जूही

 

ताजा समाचार

21 अप्रैल का इतिहास: पानीपत की पहली लड़ाई में बाबर की जीत से भारत में मुगल शासन की नींव पड़ी
लखनऊ : ब्यूटीशियन की मौत के बाद गैर इरादतन हत्या में तीनों आरोपी गए जेल
आत्मघाती कदम : मदरसा में नौवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
MI vs CSK IPL : रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने दमदार पारी खेल चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से हराया
प्रयागराज : निविदा की शर्तों को आम जनता के हितों के दृष्टिकोण से निर्धारित किया जाना आवश्यक
स्पा सेंटर में पकड़ी गईं छह थाई युवतियां : लुलु मॉल के पीछे चल रहे सेंटर में बिना वर्क वीजा काम कर रही थीं विदेशी युवतियां