अयोध्या : पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री 

अयोध्या :  पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री 

अयोध्या। देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुधवार को कांग्रेस नेताओं ने पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं के अपने विचार भी रखे।  

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस नेता राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री विनम्रता और सादगी की प्रतिमूर्ति थे। जय जवान, जय किसान का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री ने भारत को एक मजबूत राष्ट्र की पहचान देने का प्रयास किया है। गोष्ठी का संचालन महानगर महासचिव रामेंद्र त्रिपाठी ने किया।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि स्व. लाल बहादुर शास्त्री के नेतृत्व में भारत ने 1965 की जंग में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। गोष्ठी में  विजय पांडे, भीम शुक्ल, सतीश सिंह, अमन यादव, अभिमन्यु यादव व विशाल दुबे उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : अयोध्या : गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगे तीन एनसीसी कैडेट्स

ताजा समाचार