हमीरपुर: मछली का शिकार करते संदिग्ध हालात में हुई मछुवारे की मौत

पुलिस ने जाल डालकर शव निकाला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप   

हमीरपुर: मछली का शिकार करते संदिग्ध हालात में हुई मछुवारे की मौत

अमृत विचार, कुरारा/ हमीरपुर। थानाक्षेत्र के मनकीखुर्द गांव में यमुना नदी में मछली का शिकार करने गए शिकारी की गुरुवार रात  डूबने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव को नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जाल डलवा कर शव को पानी से बाहर निकाला। घटनास्थल में कोतवाली निरीक्षक, सीओ सदर पहुंचे। जहां मृतक के परिजनों ने शव को ले जाने से इंकार कर दिया। इस पर डॉग स्क्वायड टीम को बुलाई गई।  

क्षेत्र के मनकीखुर्द गांव में कैलाश (50) पुत्र मौजी लाल गुरुवार को यमुना नदी में अपनी नाव लेकर मछली का शिकार करने गया था। वहीं जाल डालकर रात में नाव में सोया था। मृतक के परिवारी सुबह जब नाव के पास पहुंचे तो वह गायब मिला।  कैलाश को काफी ढूंढने के बाद जब नहीं मिला तो हरौलीपुर पुलिस चौकी में सूचना दी। इस पर हरौलीपुर चौकी इंचार्ज दीपक कुमार व क्राइम ब्रांच के राजेश मिश्रा पहुंचे। उन्होंने यमुना नदी में जाल डलवाकर अधेड़ की तलाश शुरू कराई तो नाव के पास ही यमुना नदी में शव मिल गया। क्राइम ब्रांच के राजेश मिश्रा ने बताया कि मछुआरे कैलाश के आंख के ऊपर चोट के निशान हैं। 

वहीं मृतक के परिवारजनों ने हत्या कर शव को यमुना नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंचे सीओ सदर कोतवाली निरीक्षक पवन पटेल ने परिजनों के आरोप पर डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें -  बांदा: किसान का शव निकालने को एसडीआरएफ टीम ने संभाला रेस्क्यू का मोर्चा

ताजा समाचार

लखनऊ पहुंचा शुभम का शव, एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि
प्रयागराज : सपा सांसद रुचि वीरा की याचिका पर अब 28 अप्रैल को सुनवाई सुनिश्चित
IPL 2025- SRH vs MI IPL : अभिनव-क्लासेन की धुंआंधार बल्लेबाजी नहीं आई काम, मुम्बई ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया
पहलगाम आतंकी हमला: CCS मीटिंग के बाद सरकार का बड़ा फैसला, सिंधु जल समझौते पर रोक, अटारी वाघा बॉर्डर बंद
कैलिफोर्निया में कानपुर की बेटी को पति ने किया प्रताड़ित, 80 लाख के गहने और आठ लाख की नकदी हड़प घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज
लखनऊ: हिन्दू महासभा त्रिदंडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता हिरासत में