अयोध्या: राष्ट्रीय सचिव ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तय की जिम्मेदारी
20.jpg)
अमृत विचार, अयोध्या। राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को जनपद दौरे पर पहुंचे राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने कार्यालय कमला नेहरू भवन पर बैठक की। बैठक में यात्रा को लेकर जिम्मेदारी तय की गई। जिले से 150 कार्यकर्ता, पदाधिकारी यात्रा में शामिल होने पश्चिम यूपी जाएंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के डांडी यात्रा की तरह है। जिसमें जगह-जगह लोग जुड़ते ही जाते हैं। उन्होंने बताया कि 3 जनवरी को प्रदेश में प्रवेश कर रही यात्रा तीन दिनों तक पश्चिम यूपी के विभिन्न जिलों से होकर गुजरेगी। पूर्वांचल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि यह यात्रा कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान से जुड़ी है। इसमें कोई कोर कसर नहीं होनी चाहिए।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव व संचालन महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने किया। जिला प्रवक्ता सुनील सिंह रानू ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व सांसद आलिया जुबेरी, एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह, उग्रसेन मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, प्रदेश सचिव कर्मराज यादव, प्रदीप कोरी, पीसीसी सदस्य महेश वर्मा, चेत नारायण सिंह, राम अवध, अभिलाख पांडेय, रेनू राय, प्रमिला राजपूत, प्रदेश प्रवक्ता गौरव तिवारी वीरू, शैलेंद्र मणि पांडेय, उमेश उपाध्याय, डीएन वर्मा, राजकुमार मौर्या, रोहित यादव आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: शांती सिंह स्मारक जिला खो-खो चैंपियनशिप में यश विद्या मंदिर बना विजेता