घर में लगे मनी प्लांट के पोधों की कैसे करें देखभाल, समय पर करे ये सही काम 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमृत विचार। आजकल घरों में सजावटी पेड़ो को लगने का चलन कुछ सालो में बढ़ा है। खासकर मल्टी हाई बिल्डिंग में रहने वाले लोगो को अपनी बालकनी में पौधो को लगाने का शौक देखने को मिल रहा है। घर में प्लांट सिर्फ सूंदर ही नहीं सजावटी भी दिखते हैं। मनी प्लांट से लेकर स्नेक प्लांट तक कई सजावटी प्लांट हैं जो की घरों में लगाए जाते है। और ये बिना धुप और पानी के कई दिन तक रह सकते हैं। आसान भाषा में समझे तो इन्हें ज्यादा धुप और पानी की जरूरत नहीं होती है। 

इनमें से एक होता हैं मनी प्लांट जिसे आप मिट्टी या फिर पानी में भी लगा सकते हैं। गर्मियों में मनी प्लांट का पौधा तेजी से बढ़ता है अगर इसकी सही देखभाल की जाये। तो चलिए आज हम आपको बतायेगे कि आप कुछ आसान टिप्स के जरिये अपने घर में ही मनी प्लांट के पौधे की सही देखभाल कर सकते हैं जिससे ये तेजी से बढ़ेगा और इसमें नै पत्तिया भी आने लगेगी। 

मनी प्लांट एक ऐसा पौधा होता हैं जिसे सही केयर से आप कही भी लगा सके हैं इसकी खास बात ये भी हैं कि ये मिट्टी या पानी कही भी ग्रो हो जाता हैं। 


-मनी प्लांट का पौधा अगर आपके घर में मिट्टी के अंदर लगा है तो यह तेजी से बढ़ता हैं।  गर्मी के दिनों में इसको पानी की जरूरत होती हैं क्योकि इसके ऊपर की मिट्टी जल्दी से सुख जाती हैं तो समय समय पर इसमें पानी जरूर डाले पर यह ध्यान रहे इसमें ज्यादा पानी डालने से इसका पौधा अंदर से गल जाता है और इसकी पत्तिया भी गीली हो जाती हैं। 

-गर्मियों में इस प्लांट को हफ्ते में एक से दो बार पानी की जरूरत होगी। इसे शावर बहुत पसंद है इससे इसकी पत्तियों में चमक देखने को मिलती हैं नै पत्तियां भी जल्दी से निकलने लगती हैं। इसीलिए पौधे को क्लीन रखें इसके अलावा इसे सीधी धुप से भी बचाये। 

-मनी प्लांट की मिट्टी को 15 दिन में एक बार गुड़ाई जरूर करें। आप इसमें वर्मीकंपोस्ट खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा कोकोपिट भी डाल सकते हैं लेकिन इसके इस्तेमाल के बाद गमले में आप पानी कम ही डालें। 

-मनी प्लांट को सही से केयर दी जाये। तो ये जल्दी से बढ़ने लगते हैं। इसमें जान बनी रहती है। आप इसे समय समय पर पिली पड़ रही पत्तीयों को हटा सकते हैं आप हफ्ते में एक बार नेचुरल फ़र्टिलाइज़र का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप इनमें से किसी का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं तो घर में ही मौजूद चाय की पत्ती मनी प्लांट की जड़ो में  डाल सकते हैं।  

-कुछ लोग इस प्लांट को कांच की बोतल में भी लगते हैं तो हफ्ते में इसे एक बार पानी जरूर बदले और इसमें आरओ के पानी को ही डाले। आप पौधे की पत्ती को वॉश करके इसमें दोबारा पानी डाले। इसके अलावा अगर इसकी जड़े पानी में ज्यादा दिखने लगे तो इसे मिट्टी में लगा दे। 


ये भी पढ़े : ये हरी पत्तियां होती हैं सेहत के लिए वरदान, इनके सेवन से मिलता हैं कई बीमारियों से छुटकारा

संबंधित समाचार