30 नवंबर: क्रिस्टल पैलेस में आग से लेकर प्रियंका चोपड़ा के मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने तक, जानें आज का इतिहास
15.jpg)
वर्ष 2000 में आज ही के दिन प्रियंका चोपड़ा ने लंदन के मिलेनियम डोम में दुनिया की सबसे सुंदर महिला का खिताब अपने नाम किया था।
नई दिल्ली। आज नवंबर महीने का आखिरी दिन यानी 30 नवंबर है। यह तारीख कई ऐतिहासिक पलों का गवाह बन चुकी है। अगर आप भारत के लिहाज से 30 नवंबर का इतिहास देखेंगे तो आपको कई अच्छे पल मिल जाएंगे। वर्ष 2000 में आज ही के दिन प्रियंका चोपड़ा ने लंदन के मिलेनियम डोम में दुनिया की सबसे सुंदर महिला का खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा भी कई और अच्छी खबर इस तारीख को मिली हैं। अब भारत से अलग दुनिया के लिहाज से इस तारीख का इतिहास देखें तो यहां भी आपको बहुत कुछ ऐसा मिल जाएगा जिसे भुलाया नहीं जा सकता।
देश-दुनिया में 30 नवंबर की ऐतिहासिक घटनाएं
1874 : आज ही के दिन ब्रिटेन के राजनेता, लेखक और मुखर वक्ता सर विंस्टन चर्चिल का ऑक्सफोर्डशर में जन्म हुआ था। द्वितीय विश्व युद्ध के समय वह इंग्लैंड के प्रधानमंत्री थे।
1936 : 30 नवंबर को लंदन का क्रिस्टल पैलेस आग से तबाह हो गया था। यह 1851 की द ग्रेट एग्जिबिशन का आयोजन स्थल था।
1939 : फिनलैंड पर सोवियत सेनाओं ने आज ही के दिन हमला किया था। दरअसल, फिनलैंड ने तत्कालीन सोवियत संघ को अपने यहां नौसैनिक अड्डा बनाने और अन्य सुविधाएं देने से इंकार कर दिया था।
1965 : मशहूर राजनीतिक कार्टूनिस्ट के शंकर पिल्लै ने दिल्ली में गुड़ियों के अनोखे संग्रहालय की स्थापना की थी।
1966 : कैरेबियाई द्वीपीय राष्ट्र बारबाडोस ने ब्रिटेन से पूर्ण स्वतंत्रता हासिल की थी। देश ने 1961 में आंतरिक स्वशासन कायम कर लिया था।
2000 : भारत की प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया था।
2004 : बांग्लादेश की संसद में महिलाओं के लिए 45 प्रतिशत सीटों के आरक्षण वाला विधेयक पारित किया गया था।
2008 : मुंबई आतंकवादी हमले के बाद सरकार ने संघीय जांच एजेंसी के गठन की घोषणा की थी।
ये भी पढ़ें : चिकित्सकीय स्वतंत्रता की जीत! Twitter अब Covid-19 संबंधी गलत सूचनाओं को नहीं हटाएगा