महाराष्ट्र की सियासत में ट्विस्ट, उद्धव ठाकरे गुट के सांसद कीर्तिकर ने थामा शिंदे का हाथ
By Vikas Babu
On

मुंबई। महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर से बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पूर्व मुख्यतमंत्री उद्धव ठाकरे गुट के एक और सांसद ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हाथ थाम लिया है। बताया जा रहा है कि दिग्गज नेता और सांसद गजानन कीर्तिकर ने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़कर आधिकारिक तौर पर शिंदे गुट में शामिल होने का फैसला किया है।
मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिंदे और कीर्तिकर एक साथ नजर आए। इस तरह अब तक ठाकरे गुट को छोड़कर पाला बदलने वाले सांसदों की संख्या 13 हो गई है। तीन राज्यसभा सांसदों के साथ उद्धव ठाकरे के पास अब नौ सांसद रह गए हैं।