अयोध्या विजन 2047 : मार्गों के चौड़ीकरण व हवाई अड्डा निर्माण में तेज लाने पर जोर

अमृत विचार, अयोध्या। अयोध्या विजन-2047 को लेकर हुई बैठक में श्रीराम जन्मभूमि के पास पहुंचने वाले मार्गों के चौड़ीकरण व श्रीराम एयरपोर्ट के निर्माण में तेजी लाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा जिलाधिकारी नितीश कुमार ने 14 कोसी व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग की चौड़ाई अधिक करने की बात रखी। आयुक्त ने अयोध्या-बसखारी मार्ग तथा …
अमृत विचार, अयोध्या। अयोध्या विजन-2047 को लेकर हुई बैठक में श्रीराम जन्मभूमि के पास पहुंचने वाले मार्गों के चौड़ीकरण व श्रीराम एयरपोर्ट के निर्माण में तेजी लाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा जिलाधिकारी नितीश कुमार ने 14 कोसी व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग की चौड़ाई अधिक करने की बात रखी।
आयुक्त ने अयोध्या-बसखारी मार्ग तथा अन्य सभी मार्गों पर पेड़ों की कटाई का कार्य 15 दिन में पूरा करने के निर्देश दिये गये। कहा अयोध्या बाईपास के सौन्दर्यीकरण के तहत शेष पांच मूर्तियों को भी लगाया जाय और जो रेलिंग पेंट करायी गयी है उसे और सही ढंग से पेंट कराने की हिदायत दी गयी। मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में अधिशाषी अभियन्ता ट्रान्समिशन के अनुपस्थित व कार्यो में शिथिलता होने के कारण एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये गये। इसके अलावा विद्युत विभाग से पेड़ कटाई के दौरान जहां भी शटडाउन की आवश्यकता है, उसका पूरा प्लान तत्काल प्रस्तुत करने को कहा गया।
आयुक्त ने दर्शननगर- भरतकुण्ड मार्ग नवम्बर के अन्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अयोध्या बिल्हरघाट बन्धा मार्ग में शेष भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही जल्द से जल्द पूरा करने तथा अकबरपुर गोसाईगंज मार्ग में शेष खातेधारकों की रजिस्ट्री जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिये।
तथा लाईटिंग की व्यवस्था और अच्छी की जाय तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस लेन पर बहुत गंदगी है जिसे तत्काल साफ कराया जाय और राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ अयोध्या में बहुत सारे गड्ढे हो गये है जिसे अविलम्ब ठीक कराया जाय। मंडलायुक्त ने कहा कि शासन, मुख्यमंत्री आदि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भक्ति पथ, राम पथ, जन्मभूमि पथ, हवाई अड्डा आदि के निर्माण कार्यो की नियमित समीक्षा की जा रही है। इसलिए सभी सम्बंधित विभाग निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ ससमय पूर्ण करें।
यह भी पढ़ें:- अयोध्या : देश में स्वराज्य लाने की आवश्यकता: कमलानंद