T20 WC 2022 : भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रनों से हराया, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगी भिड़ंत…जानें शेड्यूल

मेलबर्न। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया ने सुपर-12 स्टेज में अपने आखिरी मैच में जिम्बाब्वे को 71 रनों से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया अपने ग्रुप की टॉपर बन गई है। अब 10 नवंबर को भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। यह मैच एडिलेड में खेला जाना है। टीम इंडिया …
मेलबर्न। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया ने सुपर-12 स्टेज में अपने आखिरी मैच में जिम्बाब्वे को 71 रनों से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया अपने ग्रुप की टॉपर बन गई है। अब 10 नवंबर को भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। यह मैच एडिलेड में खेला जाना है। टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने से दो कदम ही दूर है।
सेमीफाइनल का पूरा शेड्यूल-
- न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान- 9 नवंबर, सिडनी (दोपहर 1.30 बजे)
- भारत बनाम इंग्लैंड- 10 नवंबर, एडिलेड (दोपहर 1.30 बजे)
सेमीफाइनल में पहुंची हैं ये टीमें
- ग्रुप-1: न्यूजीलैंड, इंग्लैंड
- ग्रुप-2: भारत, पाकिस्तान
India complete a big win over Zimbabwe to top the Group 2 table! ⚡
They will meet England in Adelaide in the semi-final ?#T20WorldCup | #ZIMvIND | https://t.co/SFsHINI2PL pic.twitter.com/J6LxEEx2Ll
— ICC (@ICC) November 6, 2022
कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। 20 ओवर में पांच विकेट खोकर भारत ने 186 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.2 ओवर में 115 रन पर ऑलआउट हो गई। अश्विन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, हार्दिक पंड्या और मोहम्मद शमी को 2-2 सफलता मिली। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 25 बॉल में 61 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 244 का रहा। इस दौरान उन्होंने छह चौके और चार छक्के जड़े। वहीं, केएल राहुल ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 35 बॉल में 51 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा दो विकेट शॉन विलियम्स ने लिए।
4:40 PM : जिम्बाब्वे का स्कोर 106/8
16 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 106/8 है। हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आर. अश्विन को 1-1 सफलता मिली। वहीं, मोहम्मद शमी ने 2 विकेट झटके हैं।
4:15PM : जिम्बाब्वे की आधी टीम आउट
टीम इंडिया का जलवा जारी है और जिम्बाब्वे की टीम सिर्फ 36 के स्कोर पर आधी टीम आउट हो गई है।
At the halfway stage, Zimbabwe are 59/5
Live – https://t.co/lWOa4COtk9 #INDvZIM #T20WorldCup pic.twitter.com/kmUefYoxAg
— BCCI (@BCCI) November 6, 2022
- पहला विकेट- 1-0, 0.1 ओवर
- दूसरा विकेट- 2-2, 1.4 ओवर
- तीसरा विकेट- 3-28, 5.6 ओवर
- चौथा विकेट- 4-31, 6.4 ओवर
- पांचवां विकेट- 5-36, 7.3 ओवर
Zimbabwe lose three wickets in the Powerplay ?#T20WorldCup | #ZIMvIND |?: https://t.co/SFsHINI2PL pic.twitter.com/oIE0XOQbwE
— ICC (@ICC) November 6, 2022
3:42 PM : जिम्बाब्वे की शुरुआत में ही हालत खराब
टीम इंडिया के बॉलर्स ने जिम्बाब्वे पर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। भुवनेश्वर कुमार के बाद अब अर्शदीप सिंह ने जिम्बाब्वे को झटका दिया है। रेगिस चकाबवा बिना खाता खोले हुए आउट हो गए हैं और जिम्बाब्वे का स्कोर 1.4 ओवर में 2/2 हो गया है।
3:10 PM : भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 187 रनों का टारगेट
20 ओवर में पांच विकेट खोकर भारत ने 186 रन बनाए और जिम्बाब्वे को 187 रनों का टारगेट दिया है। सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 25 बॉल में 61 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 244 का रहा। वहीं, केएल राहुल ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 35 बॉल में 51 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा विकेट दो विकेट शॉन विलियम्स ने लिए।
Innings Break!
Half-centuries from @surya_14kumar (61*) & @klrahul (51) as #TeamIndia post a total of 186/5 on the board.
Scorecard – https://t.co/lWOa4COtk9 #INDvZIM #T20WorldCup pic.twitter.com/XxXJ4FMxyk
— BCCI (@BCCI) November 6, 2022
2:55 PM : सूर्यकुमार यादव ने मचाई तबाही
टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव एक बार फिर संकटमोचक बनकर सामने आए हैं और मैच को फिर भारत के पक्ष में करते हुए दिख रहे हैं। टीम इंडिया ने 101 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे, सूर्यकुमार यादव यहां अपने इशारों पर जिम्बाब्वे के बॉलर्स को नचा रहे हैं। भारत का स्कोर 18 ओवर में 152 तक पहुंच गया है।
2:30 PM : केएल राहुल-विराट आउट
शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली भी 26 और केएल राहुल 51 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अब ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद हैं। 12.2 ओवर के बाद स्कोर 95/3 है।
Fifty and gone!#T20WorldCup | #ZIMvIND |?: https://t.co/SFsHINI2PL pic.twitter.com/A544oeIo0l
— ICC (@ICC) November 6, 2022
2:23 PM : केएल राहुल-विराट कोहली का कमाल
टीम इंडिया की पारी के 11 ओवर पूरे हो गए हैं और अब स्कोर 85 रन हो गया है। केएल राहुल 44, विराट कोहली 25 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं।
India are starting to switch gears against Zimbabwe ?
What target will they be looking to set? #T20WorldCup | #ZIMvIND |?: https://t.co/SFsHINI2PL pic.twitter.com/PqAODfXRLs
— ICC (@ICC) November 6, 2022
2:15 PM : भारत का स्कोर 71/1
केएल राहुल और विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं और ताबड़तोड़ रनों की बरसात कर दी है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का फ्लॉप शो जारी है। जिम्बाब्वे के खिलाफ भी वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए। 9 ओवर में भारत का स्कोर 71/1 है।
A positive start for India despite losing Rohit Sharma in the Powerplay!#T20WorldCup | #ZIMvIND |?: https://t.co/SFsHINI2PL pic.twitter.com/5DjfEkkNUd
— ICC (@ICC) November 6, 2022
1:52 PM : रोहित शर्मा आउट
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत को बड़ा झटका लग गया है। कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए हैं।भारत का स्कोर 3.5 ओवर में 27/1।
1:40 PM : रोहित शर्मा और केएल राहुल क्रीज पर
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की बैटिंग शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं। भारतीय पारी के पहले ओवर में केएल राहुल एक भी रन नहीं बना पाए। दो ओवर के बाद स्कोर 6/0 है। आपको बता दें कि रोहित शर्मा के लिए यह मैच खास है क्योंकि बतौर कप्तान यह उनका 50वां टी-20 इंटरनेशनल हैं।
A Special Half-century! ? ?
Congratulations to @ImRo45 on his 5⃣0⃣th T20I game as #TeamIndia Captain! ? ?
Follow the match ? https://t.co/shiBY8Kmge #T20WorldCup | #INDvZIM pic.twitter.com/6JfkMV99HU
— BCCI (@BCCI) November 6, 2022
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
Toss update from Melbourne ?
India have opted to bat against Zimbabwe in the final Super 12 clash ?#T20WorldCup | #ZIMvIND |?: https://t.co/SFsHINI2PL pic.twitter.com/E7Sf2EsslJ
— ICC (@ICC) November 6, 2022
जिम्बाब्वे: वेस्ले मधेवेयरे, क्रेग इरविन (कप्तान), रेजिस चकबवा (विकेटकीपर), शॉन विलियम्स, सिकंदर रजा, मिल्टन शुम्बा, रेयान बर्ल, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड एनगरवा, तेंदई चतारा, ब्लेसिंग मुजरबानी।
ये भी पढे़ं : ICC T20 WC : सेमीफाइनल में पहुंची पाकिस्तान टीम, इंग्लैंड से भिड़ेगी या न्यूजीलैंड से, अब भारत-जिम्बाब्वे मैच तय करेगा समीकरण