वारदात : दो दिन से लापता युवक का पानी में पड़ा मिला शव

अमृत विचार, बहराइच। दो दिन से गायब युवक का शव हरदी थाना क्षेत्र के राजी चौराहा राम गांव संपर्क मार्ग पर बृहस्पतिवार को पड़ा मिला। मृतक के भाई ने मृतक की पहचान की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जिले के थाना हरदी क्षेत्र के राजी चौराहा राम गांव संपर्क मार्ग पर गन्ना …
अमृत विचार, बहराइच। दो दिन से गायब युवक का शव हरदी थाना क्षेत्र के राजी चौराहा राम गांव संपर्क मार्ग पर बृहस्पतिवार को पड़ा मिला। मृतक के भाई ने मृतक की पहचान की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
जिले के थाना हरदी क्षेत्र के राजी चौराहा राम गांव संपर्क मार्ग पर गन्ना सेंटर के पास अज्ञात व्यक्ति का शव गुरुवार को दिखा। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। महसी चौकी प्रभारी आलोक सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंचे अनवर अली ने शव की शिनाख्त भाई के रूप में की।
मृतक की पहचान शाकिर अली पुत्र रमजान निवासी नौतला थाना रामगांव के रूप में की। उसने बताया कि शाकिर दो दिन पूर्व घर से गायब हुआ था। परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मृतक की पत्नी सहित 3 लड़के एक लड़की भी है। मृतक के भाई के द्वारा बताया गया कि शाकिर अली नशे का आदी था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:- कानपुर: बिधनू में लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, परिजन बोले – मारकर टांग दिया