OMG: 8 किलो के इस बाहुबली समोसे ने सब को चौकाया, पांच घंटे के बाद हुआ तैयार

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में आठ किलो का समोसा बनाकर लोगों को चौका दिया है। लोग समोसा देख खूब इसकी चर्चा कर रहे हैं। कैंट इलाके में एक दुकानदार ने इस समोसे को तैयार किया है। दिवाली पर इसकी खूब डिमांड रही। यह भी पढ़ें- यूपी: बजट मिले तो सुधरे मध्यान्ह भोजन का स्वाद, …
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में आठ किलो का समोसा बनाकर लोगों को चौका दिया है। लोग समोसा देख खूब इसकी चर्चा कर रहे हैं। कैंट इलाके में एक दुकानदार ने इस समोसे को तैयार किया है। दिवाली पर इसकी खूब डिमांड रही।
यह भी पढ़ें- यूपी: बजट मिले तो सुधरे मध्यान्ह भोजन का स्वाद, वित्त मंत्रालय की मंजूरी के बाद यूपी को बढ़े बजट इंतजार
कैंट के लालकुर्ती इलाके में 1962 से चल रही इस शॉप को तीसरी पीढ़ी चला रही है। दो भाइयो ने मिलकर ये समोसा तैयार किया था, जिसका वजन 8 किलो था। इस समोसे को बनाने में लगभग पूरे पांच घंटे लगे। डेढ़ घंटे तक यह कड़ाही में सिकता रहा। यह इतना बड़ा था कि कड़ाही में घुमा भी नहीं सकते थे। इस समोसे को बनाने लिए 1100 रुपए की लागत आई। दुकानदार ने बताया कि इस समोसे को 30 लोग खा सकते हैं। साथ ही कहा कि जल्द ही 10 किलो का समोसा और पांच किलो की जलेबी बनाई जाएगी।।
यह भी पढ़ें-Video: घर मिलते ही रोने लगे बिहार के सबसे गरीब विधायक!