प्रयागराज: संघ प्रमुख से मिले सीएम योगी, अयोध्या दीपोत्सव में शामिल होने का दिया निमंत्रण

प्रयागराज: संघ प्रमुख से मिले सीएम योगी, अयोध्या दीपोत्सव में शामिल होने का दिया निमंत्रण

प्रयागराज, अमृत विचार। अपने व्यस्त समय से इतर आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंचे। जहां उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। सीएम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक स्थल गौहनिया में पहुंचे।सूत्रों के अनुसार बताया गया कि जनसंख्या नियंत्रण नीति पर चर्चा हुई। इस …

प्रयागराज, अमृत विचार। अपने व्यस्त समय से इतर आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंचे। जहां उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। सीएम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक स्थल गौहनिया में पहुंचे।सूत्रों के अनुसार बताया गया कि जनसंख्या नियंत्रण नीति पर चर्चा हुई। इस दौरान अयोध्या में भव्य दीप उत्सव की तैयारी के संबंध में मोहन भागवत को औपचारिक रूप से सीएम योगी ने निमंत्रण दिया।

सूत्रों ने बताया संघ प्रमुख मोहन भागवत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच जनसंख्या नियंत्रण नीति पर विस्तार से चर्चा हुई। इसको रोकने के लिए कानून बनाने और इसे सख्ती से लागू करने पर वार्ता हुई। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार की आगामी नीति मे संघ के इस एजेंडे की झलक देखी जा जा सकती है। बताया गया कि संघ प्रमुख मोहन भागवत और योगी आदित्यनाथ ने एक साथ दोपहर का भोजन भी किया। इस दौरान संघ के बड़े पदाधिकरियों के अलावा सह संघ कार्यवाह दत्तात्रेय होसबले भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-बरेली: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी के भाई को मारी गोली, मचा हड़कंप

ताजा समाचार

बदायूं: स्वास्थ्य केंद्र में दिखा अव्यवस्था का नजारा, डॉक्टर नदारद, सीएमओ ने मांगा जवाब
बहराइच: दुष्कर्म के आरोपी को गांववालों ने निर्वस्त्र कर बैलगाड़ी से बांधा पीटा, गांव में पुलिस बल तैनात
PM Modi-Musk Talk : PM मोदी ने एलन मस्क से की बात, टैरिफ वॉर के बीच सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा
World Heritage Day 2025: आज मनाया जा रहा है विश्व विरासत दिवस, इस मौके पर यूपी करा रहा हेरिटेज वॉक, जान लीजिए पूरा प्रोसेस  
मुंबई में जैन मंदिर ढहाए जाने की अखिलेश ने की निंदा, कहा- जैन समाज याद रखे, भाजपाई किसी के सगे नहीं
नेशनल हेराल्ड केस: कांग्रेस पर अनुराग ठाकुर का पलटवार, कहा- गांधी परिवार की नजर 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति पर