बहराइच: कूड़ा फेंकने का किया विरोध तो समुदाय विशेष के लोगों ने बोला हमला

बहराइच। जिले के मटेरा बाजार में गुरुवार को कुछ लोग मूर्ति की बिक्री कर रहे थे। तभी कूड़ा फेंकने के विवाद में समुदाय विशेष के लोगों ने हमला कर दिया। जिससे दो लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों ने थाने में तहरीर दी है। मटेरा थाना क्षेत्र के …
बहराइच। जिले के मटेरा बाजार में गुरुवार को कुछ लोग मूर्ति की बिक्री कर रहे थे। तभी कूड़ा फेंकने के विवाद में समुदाय विशेष के लोगों ने हमला कर दिया। जिससे दो लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों ने थाने में तहरीर दी है।
मटेरा थाना क्षेत्र के मटेरा बाजार निवासी अमित कुमार पुत्र राम खेलावन और महेश कुमार सगे भाई हैं। दोनों बाजार में मूर्ति बिक्री का काम करते हैं। गुरुवार को बाजार के रेलवे मैदान में शफीकुरहमान, हफीजुल रहमान समेत अन्य पहुंचे। सभी ने कूड़ा फेंका। मना करने पर सभी ने पिटाई कर दी।
मूर्ति भी तोड़े जाने का आरोप लगाया है। मारपीट कर सभी फरार हो गए। घायल लोगों ने किसी तरह अपने को बचाया। इसके बाद इलाज कराया। आरोपियों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक राम दवन मौर्य ने बताया कि पत्र की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-उन्नाव: दो बाइक की भिड़ंत में स्कूल जा रहे छात्र की मौत, 3 घायल