भ्रष्टाचार के पोषक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस्तीफा दें: बाबूलाल मरांडी

भ्रष्टाचार के पोषक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस्तीफा दें: बाबूलाल मरांडी

रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज हेमंत सरकार की बर्खास्तगी की राज्यपाल से मांग की। मरांडी ने आज यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यह भ्रष्टाचार में आकंठ डुबी सरकार है …

रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज हेमंत सरकार की बर्खास्तगी की राज्यपाल से मांग की। मरांडी ने आज यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यह भ्रष्टाचार में आकंठ डुबी सरकार है जो जितने दिन रहेगी,राज्य का उतना बड़ा नुकसान होगा।उन्होंने कहा कि राज्य को बिचौलिए चला रहे। मुख्यमंत्री आवास विचौलियों का आवास बना हुआ है। पदाधिकारियों से बिचौलिए बात करते हैं। ट्रांसफर पोस्टिंग,टेंडर की मोलभाव तय होते हैं।

ये भी पढ़ें- संवैधानिक कर्तव्यों से भाग रहे हैं अरविंद केजरीवाल: विनय कुमार सक्सेना

मरांडी ने कहा कि राज्य में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के ठिकानों से करोड़ों की नकदी बरामद होती है,उसे जेल के सिक्चों में भेजा गया, मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि जेल के भीतर है,प्रेम प्रकाश के घर से मुख्यमंत्री आवास में पदस्थापित पुलिस कर्मियों की एके 47बरामद होती है,करोड़ों रुपए मिलते है,और अब अमित अग्रवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया।कहा कि ईडी को इन सभी के मोबाइल,टेलीफोन की डिटेल निकाल कर जांच करनी चाहिए कि ये लोग कब , किनसे और किस हैसियत से बात करते रहे हैं।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: किसी ने नहीं लिया नामांकन वापस, खड़गे और थरूर के बीच होगा मुकाबला

 


ताजा समाचार