बलिया में बोले भूपेन्द्र चौधरी- पाकिस्तान से शुरू करनी चाहिए थी राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा

बलिया में बोले भूपेन्द्र चौधरी- पाकिस्तान से शुरू करनी चाहिए थी राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा

बलिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को बलिया में कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस पर तीखे हमले किए। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें भारत जोड़ो यात्रा पाकिस्तान के पेशावर, कराची और इस्लामाबाद से शुरू करनी चाहिए थी। क्योंकि कांग्रेस की सरकार में ही ये …

बलिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को बलिया में कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस पर तीखे हमले किए। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें भारत जोड़ो यात्रा पाकिस्तान के पेशावर, कराची और इस्लामाबाद से शुरू करनी चाहिए थी। क्योंकि कांग्रेस की सरकार में ही ये हिस्सा देश से विभाजित हुआ था। उसके बाद से तो कोई विभाजन नहीं हुआ है।

11 अक्टूबर को जेपी जयंती पर केन्द्रीय गृहमंत्री गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित आगमन को लेकर सिताबदियारा जा रहे भूपेंद्र सिंह ने लोकनिर्माण विभाग के डाकबंगले में पत्रकारों से कहा कि मुझे नहीं समझ आ रहा है कि ये (कांग्रेस) किसे जोड़ने की बात कर रहे हैं। उन्होंने राजस्थान के राजनीतिक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि जहां तक कांग्रेस पार्टी का विषय है उनकी यात्रा प्रारंभ होने के बाद उसमें जिस प्रकार से अंतर्विरोध और टकराव है। उन्हें कांग्रेस जोड़ो यात्रा करनी चाहिए। अपने परिवार को जोड़ने के लिए काम करना चाहिए।

वहीं, भूपेंद्र चौधरी ने ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले पर आने वाले फैसले पर कहा कि सभी देशवासियों को न्यायालय के फैसले का सम्मान करना चाहिए। लोनिवि डाकबंगला से प्रदेश अध्यक्ष का कारवां निकला तो पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के आवास पर पहुंचा। वहां नाश्ता करने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठे।

यहां प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि 11 अक्टूबर को गृहमंत्री अमित शाह जेपी जयंती पर आ रहे हैं। हमें पूरी ताकत से वहां पहुंचना है। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सिताबदियारा के लिए रवाना हुए। इस दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री दानिश अंसारी, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, विधायक केतकी सिंह, पूर्व विधायक संजय यादव, जिलाध्यक्ष जेपी साहू आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-प्रधानमंत्री का नारा है ‘बेटी बचाओ’ और भाजपा के कर्म हैं ‘बलात्कारी बचाओ’: राहुल गांधी

ताजा समाचार

Lucknow News : तीन दिन से खड़ी कार में मिला चालक का शव, फॉरेंसिक टीम ने की जांच, जुटाए साक्ष्य
प्रयागराज : न्याय व्यवस्था में आमजन का विश्वास बनाए रखने के लिए दोषी न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही आवश्यक
Etawah के सफारी पार्क में दूसरे शावक की मौत: शेरनी रूपा अपने ही शावक के ऊपर बैठी, बचे शावकों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया
प्रयागराज : पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना में मृत जनों की स्मृति में रखा जाएगा दो मिनट का मौन
Lucknow fire incident : झुग्गी बस्ती में लगी आग, 40 झोपड़ी जलकर राख, दमकल की 12 गाड़ियों ने चार घंटे में पाया आग पर काबू
रामपुर: हाईस्कूल व इंटरमीडिएट रिजल्ट से पहले शिक्षामंत्री ने छात्र-छात्राओं को दिया आशीर्वाद