वाराणसी: गंगा नदी में शुरू हुआ नौका संचालन, नाविकों के चेहरे खिले

वाराणसी, अमृत विचार। बीते दो महीने पहले गंगा नदी में आई बाढ़ की वजह से नावों का संचालन बंद कर दिया गया था। अब इसे फिर से शुरू किया गया है। नावों का संचालन शुरू होने से जहां एक तरफ श्रद्धालुओं में उत्साह है तो वहीं दूसरी तरफ नाविकों के चेहरे भी खिल गए हैं। …
वाराणसी, अमृत विचार। बीते दो महीने पहले गंगा नदी में आई बाढ़ की वजह से नावों का संचालन बंद कर दिया गया था। अब इसे फिर से शुरू किया गया है। नावों का संचालन शुरू होने से जहां एक तरफ श्रद्धालुओं में उत्साह है तो वहीं दूसरी तरफ नाविकों के चेहरे भी खिल गए हैं। उनका रोजगार दोबारा से चल पड़ा है।
इस समय गंगा के जलस्तर में कमी आने लगी है। पिछले 12 घंटे में 30 सेंटीमीटर पानी कम हो गया है। तेजी से कम होते जलस्तर के बाद ही प्रशासन ने नावों के संचालन की अनुमति दी है। इसको लेकर नाविकों में खुशी है।
बता दें कि गंगा का जल स्तर एक अक्टूबर को 66.08 मीटर था जो चेतावनी बिंदु 70.26 से काफी कम है। साथ ही गंगा का जलस्तर 12 घंटे में 29 सेंटीमीटर घट रहा है। इसे देखते हुए नावों के संचालन की अनुमति दे दी। नाव संचालन से नाविकों की आय का रास्ता भी अब खुल जाएगा।
ये भी पढ़ें-हरदोई: नवरात्रि के अंतिम दिन राम जानकी मंदिर में हुआ भंडारा व हवन-पूजन