बरेली: शास्त्री की 118वीं जयंती पर कायस्थ महासभा ने दी श्रद्धांजलि, मुख्य अतिथि रहे डॉ. अरुण कुमार

बरेली: शास्त्री की 118वीं जयंती पर कायस्थ महासभा ने दी श्रद्धांजलि, मुख्य अतिथि रहे डॉ. अरुण कुमार

बरेली, अमृत विचार। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बरेली द्वारा आज  लाल बहादुर शास्त्री की 118वीं जयंती मनाई गई। फर्राशी टोला स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोविंद सक्सेना, संचालन जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना कातिव ने की। यह भी पढ़ें- बरेली: एक SI और 4 सिपाही निलंबित, श्रद्धालुओं से किया था अभद्र …

बरेली, अमृत विचार। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बरेली द्वारा आज  लाल बहादुर शास्त्री की 118वीं जयंती मनाई गई। फर्राशी टोला स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोविंद सक्सेना, संचालन जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना कातिव ने की।

यह भी पढ़ें- बरेली: एक SI और 4 सिपाही निलंबित, श्रद्धालुओं से किया था अभद्र व्यवहार, SSP ने लिया एक्शन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने कहा कि राष्ट्र पुरुष, परम श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री सच्चे अर्थों में भारत रत्न थे, उन्होंने अपनी ईमानदारी, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ संकल्प से भारत का नेतृत्व किया।

आगे कही कि उन्होंने देश को जय जवान- जय किसान का ऐतिहासिक नारा दिया। पाकिस्तान से युद्ध में उनका नेतृत्व और कौशल ने ही दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। वो एक महान प्रधानमंत्री रहे। जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना कातिव ने कहा कि गुदड़ी के लाल शास्त्री जी ने न सिर्फ देश के वीर सैनिकों का मनोबल बढ़ाया बल्कि किसानों को भी आत्मनिर्भर बनाने के भरसक प्रयास किये।

उनकी शिक्षा दीक्षा बेहद मुश्किल हालातों में हुई, पर उन्होंने आम से खास तक का सफ़र अपने दृढ़ निश्चय के बल पर किया। इस मौके पर वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, गोविंद सक्सेना एड, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना कातिव, महासचिव आलोक प्रधान एड, कोषाध्यक्ष श्याम दीप सक्सेना, आलोक सक्सेना, रवि सक्सेना,

शालिनी जौहरी, शालू सक्सेना, किरन सक्सेना, अनुज कांत सक्सेना एडवोकेट, मनोज सक्सेना, सुरेंद्र बीनू सिन्हा, अनिलेश सक्सेना, अभय भटनागर, निर्भय सक्सेना, रवि जौहरी, प्रतिभा जौहरी, ममता जौहरी, प्रदीप सक्सेना, राकेश सक्सेना, अनूप सक्सेना, दीपक सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: सड़क किनारे मिले युवक की अस्पताल में मौत, परिजनों में मचा कोहराम