शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन आज, जानें मां चंद्रघंटा की पूजन विधि व शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली। शारदीय नवरात्रि 2022 का आज (बुधवार) को तीसरा दिन है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। देवी पुराण के अनुसार, देवी दुर्गा के तृतीय स्वरूप को चंद्रघंटा कहा जाता है। देवी के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्द्धचंद्र सुशोभित है, इसलिए इनका नाम चंद्रघंटा पड़ा। मां चंद्रघंटा …
नई दिल्ली। शारदीय नवरात्रि 2022 का आज (बुधवार) को तीसरा दिन है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। देवी पुराण के अनुसार, देवी दुर्गा के तृतीय स्वरूप को चंद्रघंटा कहा जाता है। देवी के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्द्धचंद्र सुशोभित है, इसलिए इनका नाम चंद्रघंटा पड़ा।
मां चंद्रघंटा का स्वरूप
माता का तीसरा रूप मां चंद्रघंटा शेर पर सवार हैं। दस हाथों में कमल और कमडंल के अलावा अस्त-शस्त्र हैं। माथे पर बना आधा चांद इनकी पहचान है। इस अर्ध चांद की वजह के इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है।
मंत्र
पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता।।
वस्त्र: मां चंद्रघंटा की पूजा में उपासक को सुनहरे या पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।
पुष्प: मां को सफेद कमल और पीले गुलाब की माला अर्पण करें।
भोग: मां को केसर की खीर और दूध से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए। पंचामृत, चीनी व मिश्री भी मां को अर्पित करनी चाहिए।
मां चंद्रघंटा की करें इन शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- 04:36 एएम से 05:24 एएम।
विजय मुहूर्त- 02:11 पीएम से 02:59 पीएम।
गोधूलि मुहूर्त- 05:59 पीएम से 06:23 पीएम।
अमृत काल- 09:12 पीएम से 10:47 पीएम।
रवि योग- 05:52 एएम 29 सितंबर से 06:13 एएम, 29 सितंबर।
ये भी पढ़ें : शारदीय नवरात्रि: आज होगी देवी दुर्गा के तीसरे स्वरुप की पूजा, ऐसे प्रसन्न होंगी मां चंद्रघंटा