अपने अधिकार के तहत गांव के विकास में सहयोग करें ग्राम प्रधान, प्रधान संघ की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा
बहराइच,अमृत विचार। तेजवापुर ब्लाक सभागार में बुधवार को प्रधान संघ की बैठक हुई। जिसमें ब्लाक अध्यक्ष की अध्यक्षता मे सभी ग्राम पंचायत के प्रधान शामिल हुए। बैठक में प्रधानों की समस्याओं पर चर्चा कर गांव के विकास पर बल दिया गया। प्रधान संघ की बैठक के मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय, बीडीओ अजय प्रताप …
बहराइच,अमृत विचार। तेजवापुर ब्लाक सभागार में बुधवार को प्रधान संघ की बैठक हुई। जिसमें ब्लाक अध्यक्ष की अध्यक्षता मे सभी ग्राम पंचायत के प्रधान शामिल हुए। बैठक में प्रधानों की समस्याओं पर चर्चा कर गांव के विकास पर बल दिया गया। प्रधान संघ की बैठक के मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय, बीडीओ अजय प्रताप सिंह रहे। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष भगवानदीन मिश्रा ने बीडीओ अजय प्रताप सिंह और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय का ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह ने पुच्छगुच्छ और शाल ओढाकर सम्मानित किया।
बैठक को बीडीओ ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी दिऐ गए अधिकार, कर्तव्य के अनुसार सब अपने ग्राम सभा के सामाजिक,आर्थिक विकास के लिऐ अपनी कार्य योजना जन सह भागिता के माध्यम से बनाकर गांव का संपूर्ण विकास करे। प्रधान संंघ जिलाध्यक्ष भगवानदीन मिश्रा ने विकास के कार्य में आने वाली समस्याओं से मिलकर निपटने का संकल्प लिया। बैठक मे अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। कुछ प्रधानों ने अपनी समस्या बीडीओ के समक्ष रखा।
ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि ब्लाक पर तैनात समूह सुपरवाइजर मनीष वर्मा का एक्सीडेंट हो गया है। जो ये बहुत दुखद है।इनके इलाज के लिए प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने सहयोग राशि दिया।और उनको जल्दी स्वस्थ्य रहने की मनोकामना की। खम्हरिया शुक्ल प्रधान रामदर्शन जिनकी छह दिन पहले अचानक मौत हो गयी थी जिस पर प्रधान संघ के लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रदांजलि दी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राम छबीले निषाद,जिला प्रवक्ता सुरज शुक्ला,विपिन सिंह,सुरेश त्रिवेदी,शिवराम वर्मा,मुती उल्लाह,रफीक अहमद,रमेश यादव,कलीम अहमद,राम छबीले यादव,बबलू सिंह समेत अन्य प्रधान मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें – बहराइच: घर से गायब छात्राओं को पुलिस ने किया बरामद, दो गिरफ्तार, जानें पूरा मामला