हल्द्वानी: काठगोदाम क्षेत्र का व्यापारी अचानक हुआ लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस
हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम थाना क्षेत्र के पनचक्की चौराहा निवासी व्यापारी रहस्यमयी परिस्थितियों में अचानक गायब हो गया। परिजन की शिकायत पर काठगोदाम पुलिस ने व्यापारी संतोष बहुगुणा की खोजबीन शुरू कर दी है। इधर, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार, संतोष बहुगुणा की स्कूटी दमुवाढूंगा चंबल पुल के पास मिली है। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम थाना क्षेत्र के पनचक्की चौराहा निवासी व्यापारी रहस्यमयी परिस्थितियों में अचानक गायब हो गया। परिजन की शिकायत पर काठगोदाम पुलिस ने व्यापारी संतोष बहुगुणा की खोजबीन शुरू कर दी है। इधर, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस के अनुसार, संतोष बहुगुणा की स्कूटी दमुवाढूंगा चंबल पुल के पास मिली है। बताया जा रहा है संतोष बहुगुणा बिजली संबंधित कार्य भी करते थे। थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक ने बताया कि संतोष बहुगुणा की गुमशुदगी बुधवार देर रात दर्ज की गई है। खोजबीन के लिए पुलिस टीम लगाई गई हैं।